भारत एक कृषि प्रधान देश है। आज भी हमारे देश की बड़ी आबादी खेती-किसानी पर ही निर्भर है। कई किसान ऐसे हैं जो दिन-रात मेहनत करके भी अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पाते। खेती में होने वाला खर्च, मौसम की मार और कम पैदावार किसानों की आमदनी को प्रभावित करते हैं। इसी स्थिति को देखते हुए भारत सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)।
PM-KISAN क्या है- यह योजना 2019 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि एक साथ नहीं दी जाती, बल्कि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह पूरी रकम सीधे किसान के खाते में आती है, जिसमें किसी बिचौलिये की जरूरत नहीं होती। अब तक सरकार इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है, और अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है।
कब आएगी 22वीं किस्त- सरकार हर चार महीने के अंतराल पर अगली किस्त भेजती है। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2024 को किसानों के खातों में जमा कराई गई थी, जिससे लगभग 9 करोड़ किसानों को फायदा मिला। इस हिसाब से माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी 2025 तक आने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन पिछली किस्तों के समय को देखते हुए अनुमान यही लगाया जा रहा है। कई बार किस्त सिर्फ इसलिए रुक जाती है क्योंकि किसान अपना रिकॉर्ड अपडेट नहीं रखते। अगर आप भी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो नीचे दिए काम पहले ही कर लें- e-KYC आजकल अनिवार्य हो चुका है। जिनका e-KYC नहीं होगा, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी। आधार लिंकिंग जरूरी है, वरना भुगतान रुक सकता है। अगर बैंक खाता बंद है या नंबर गलत है तो पैसा नहीं आएगा। PM-KISAN उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर खेती की जमीन हो।

जानें आपका स्टेटस क्लियर है या नहीं- 22वीं किस्त मिलने से पहले हर किसान को अपना स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए। स्टेटस क्लियर होगा, तभी आपके खाते में पैसा आएगा। स्टेटस चेक करने का तरीका बेहद आसान है- PM-KISAN की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Know Your Status पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। कोड डालकर Get Details पर क्लिक करें। कुछ सेकंड में आपका पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो होम पेज पर Know Your Registration Number पर जाएं। मोबाइल नंबर, आधार या अन्य विकल्प से अपना नंबर प्राप्त करें। नंबर मिल जाए तो फिर से स्टेटस चेक वाले पेज पर जाकर जानकारी देखें।
स्टेटस में क्या-क्या दिखेगा- e-KYC पूरा है या नहीं, बैंक लिंकिंग सही है या नहीं, भूमि रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है या नहीं, आपकी पिछली किस्तें किस तारीख को आईं, अगर सबकुछ ठीक दिखता है तो समझ लीजिए कि आपकी 22वीं किस्त आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। किन किसानों को किस्त नहीं मिलेगी- जिनका e-KYC अधूरा है, जिनके बैंक डिटेल्स गलत हैं, जिनका आधार लिंक नहीं है, जिनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी है, न किसानों को योजना से बाहर कर दिया गया है। सलिए समय रहते अपना स्टेटस चेक करें और गलतियां सुधारें, ताकि किस्त जारी होते ही रकम आपके खाते में पहुंच सके।















