उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बंगाल चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘अगर पश्चिम बंगाल में बाबरी के नाम पर मस्जिद बनी तो उसे उसी समय ढहा दिया जाएगा। बंगाल में 2026 में भाजपा की सरकार आने वाली है।’ एक कार्यक्रम में शामिल होने केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर पहुंचे थे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सब टीएमसी की नौटंकी है। वहां बीजेपी की सरकार आने वाली है। अगर बाबर के नाम पर एक भी ईंट रखी गई तो बीजेपी उसे उखाड़ फेंकेगी।
उल्लेखनीय है कि टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई मस्जिद की आधारशिला रखी। मौलवियों के साथ फीता काटा गया। इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

















