आजकल मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन कभी-कभी हमारे मोबाइल से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं- जैसे फोन चोरी हो जाना, फ्रॉड कॉल आना, किसी और के नाम पर मोबाइल कनेक्शन होना या व्हाट्सएप के जरिए धोखा देना। ऐसे में संचार साथी ऐप आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।
संचार साथी ऐप सरकार की ओर से सभी नए मोबाइल में इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है। यह ऐप मोबाइल की सुरक्षा और फ्रॉड से बचाव के लिए कई आसान सुविधाएं देता है। इस ऐप की खासियतें-
चक्षु विकल्प- आप रियल टाइम में फ्रॉड या शक वाले नंबर की रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई समस्या हो, तो फोटो या वीडियो भेजकर मदद ले सकते हैं। ऐसे नंबर तुरंत ब्लॉक कर दिए जाते हैं।
फोन चोरी होने पर सुरक्षा- अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो आप अपने मोबाइल का IMEI नंबर देकर उसे ब्लॉक कर सकते हैं। फोन वापस मिलने पर उसे अनलॉक भी किया जा सकता है।
कनेक्शन की जानकारी- इस ऐप में आप अपने मोबाइल नंबर को डालकर जान सकते हैं कि यह कनेक्शन किसके नाम पर है। इससे पता चलता है कि किसी ने आपके नाम से मोबाइल कनेक्शन तो नहीं लिया।
यह भी पढ़ें- निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? कैसे बनवाएं, पूरी प्रक्रिया जानें
सेकेंड हैंड मोबाइल की जानकारी- अगर आप सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते हैं, तो यह ऐप बताता है कि पहले यह फोन किसके पास था और कब इस्तेमाल हुआ।
अंतरराष्ट्रीय कॉल और साइबर क्राइम की जानकारी- अगर किसी दूसरे देश से फ्रॉड कॉल आती है, तो आप तुरंत इस ऐप के जरिए उसकी जानकारी भेज सकते हैं और नंबर को ब्लॉक करवा सकते हैं। संचार साथी ऐप आपके मोबाइल को सुरक्षित रखने और फ्रॉड से बचाने का एक आसान और भरोसेमंद तरीका है। अगर आपके फोन में यह ऐप नहीं है, तो आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

















