अगर आप अपनी सेहत को बिना किसी ज्यादा खर्च के बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आंवला जूस आपके लिए एक दमदार सुपरफूड है। आंवला यानी भारतीय आँवला, जिसे आयुर्वेद में अमृतफल कहा जाता है। रोज सिर्फ 15 दिनों तक आंवला जूस पीने से शरीर में ऐसे परिवर्तन आते हैं, जो आपको खुद महसूस होंगे। विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर आंवला जूस आपकी पूरी हेल्थ का ख्याल रखता है। आइए जानें, यह 15 दिनों का छोटा सा हेल्थ चैलेंज आपकी लाइफ में क्या बदलाव ला सकता है-
इम्यून सिस्टम मजबूत- आंवला विटामिन C का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर वायरल, बैक्टीरियल इंफेक्शन और मौसम के बदलाव से लड़ पाता है। सिर्फ कुछ दिन में ही थकान, सर्दी-खांसी जैसी समस्याएँ कम होने लगती हैं।
बाल मजबूत और चमकदार- अगर बाल झड़ रहे हैं या डैंड्रफ की समस्या परेशान कर रही है, तो आंवला जूस रामबाण है। आंवला स्कैल्प में खून के संचार को बढ़ाता है और बालों की जड़ें मजबूत करता है। 15 दिनों में ही बालों की शाइन बढ़ने लगती है।
पेट के रोगों को करेगा जड़ से खत्म- गैस, कब्ज, एसिडिटी यह सभी समस्या खराब डाइजेशन का नतीजा हैं। आंवला जूस पाचनतंत्र को ठीक करता है और रोज पीने से पेट हल्का और साफ महसूस होता है। अल्सर और एसिडिटी के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना तिल-गुड़ की चिक्की खाने के 8 फायदे
शुगर और मोटापा कंट्रोल में- आंवला जूस ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। यह फैट को जमने से रोकता है। फिटनेस के लिए यह एक बेहतरीन नैचुरल ड्रिंक है।
स्किन पर देगा ग्लो और झुर्रियों को रोके- आंवला जूस एक एंटी-एजिंग ड्रिंक की तरह काम करता है। यह कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा टाइट और दमकती रहती है। मुंहासे, काले धब्बे और डार्क सर्कल भी कम होने लगते हैं।
आँखों की रोशनी बढ़ाए- विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला आँखों की रोशनी बढ़ाता है और मोतियाबिंद जैसे जोखिमों को कम करने में मदद करता है। कंप्यूटर या मोबाइल ज्यादा चलाने वालों के लिए फायदेमंद।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)















