बांदा जनपद की पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के परिजनों ने थाने में शिकायत की थी मगर परिवार का कहना है कि थाने में उनकी सुनवाई जब नहीं हुई तो वह लोग बांदा के पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्होंने घटना के बारे में विस्तार से बताया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई।
आरोप है कि 9 वर्षीय बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी इमरान वहां आया। इमरान, बालक को बहला फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया। अभियुक्त ने ने बालक को कुछ बिस्कुट आदि खिलाने का लालच दिया था। तहरीर में आरोप है कि इमरान, बालक को सुनसान जगह पर बालक को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि इमरान ने बच्चे को डराने के लिए उसे चाकू दिखाया और उसके साथ मारपीट भी की।
बच्चे ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई घटना को अपने परिजनों को बताया। उसके बाद बच्चे के परिजन थाने पर पहुंचे। कार्रवाई न होने की दशा में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मिले और घटना के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के अभियुक्त इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
















