भारत

इंडिगो की 150 उड़ानें रद्द: तकनीकी दिक्कतें और खराब मौसम बने बड़ा कारण, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

भारत की बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो इस समय ऑपरेशनल से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना कर रही है। लगातार तीसरे दिन भी देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर कई फ्लाइटें रद्द हो रही हैं।

Published by
Mahak Singh

भारत की बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो इस समय ऑपरेशनल से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना कर रही है। लगातार तीसरे दिन भी देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर कई फ्लाइटें रद्द हो रही हैं। इसकी वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पिछले मंगलवार और बुधवार को ही 200 से ज्यादा उड़ानें रद करनी पड़ी थीं। वहीं गुरुवार को भी हालात ठीक नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट से ही करीब 30 उड़ानें रद हुईं। हैदराबाद में लगभग 33 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं और मुंबई में भी कई उड़ानें प्रभावित हुईं। सूत्रों के मुताबिक, आज कुल मिलाकर 170 से ज्यादा उड़ानें रद की गई हैं। हालांकि इंडिगो की तरफ से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि इंडिगो रोज़ाना करीब 2200 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, इसलिए इतने बड़े स्तर पर कैंसिलेशन होना बड़ी बात है। इंडिगो ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि कई कारणों की वजह से यह समस्या हुई है। इनमें तकनीकी दिक्कतें-

सर्द मौसम, खराब मौसम के कारण शेड्यूल में बदलाव, एयर ट्रैफिक में बढ़ी भीड़ और फ्लाइट क्रू की ड्यूटी समय सीमा शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि वह अपने शेड्यूल में बदलाव कर रही है ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके। एयरलाइन का कहना है कि अगले 48 घंटे में ऑपरेशन्स को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की जाएगी और धीरे-धीरे पंक्चुएलिटी यानी समय की पाबंदी भी वापस आ जाएगी। इस पूरे मामले के कारण यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इंडिगो ने यात्रियों से माफी भी मांगी है और कहा है कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

Share

Recent News