Putin India Visit Security Alert In Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में हाई सिक्योरिटी अलर्ट है और प्रमुख जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया या है। दिल्ली पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) और केंद्रीय एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। वीआईपी ( VIP) मूवमेंट के रूट्स का पहले से ट्रायल किया जा रहा है। होटल से मीटिंग वेन्यू तक मल्टी-लेयर सिक्योरिटी रखी गई है।
ड्रोन के जरिए हो रही है निगरानी…स्नाइपर्स तैनात…
पुतिन के आने और जाने वाले सभी प्वाइंट्स पर स्नाइपर्स की तैनाती की गई है। ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। टेक्निकल टीमें हर सिग्नल, कम्युनिकेशन और नेटवर्क पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है और एंटी-ड्रोन एक्टिव कर दिए गए हैं। बता दें कि पुतिन की सुरक्षा को लेकर भारत और रूस की एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।
दिल्ली में रूस की स्पेशल टीम…
पुतिन की सुरक्षा में तैनात रूस की स्पेशल प्रोटेक्शन टीम पहले ही दिल्ली आ गई है। टीम होटल, एयरपोर्ट, मीटिंग वेन्यू और पूरे रूट की बिना शोर-शराबे के जांच कर रही है। गौरतलब है कि पुतिन 4 और 5 दिसंबर को दो दिन के दौरे के लिए भारत आ रहे हैं। वो 4 साल बाद दिल्ली का दौरा करेंगे। इससे पहले पुतिन दिसंबर 2021 में भारत आए थे।

पुतिन के साथ चलती है खास लैब…खाने-पानी की होती है टेस्टिंग..
पुतिन के साथ मोबाइल केमिकल लैब चलती है। इस लैब का काम उनके खाने और पानी की टेस्टिंग करना है। उनके लिए रूस से ही स्पेशल तौर पर तैयार खाना आता है और कई स्तर की जांच के बाद ही उन्हें परोसा जाता है। वह पोर्टेबल टॉयलेट के साथ यात्रा करते हैं। इसका उद्देश्य उनकी हेल्थ, मेडिकल डेटा और निजी जानकारी को पूरी तरह सुरक्षित रखना होता है। यह टॉयलेट उनकी कार से लेकर होटल तक, हर जगह साथ रहता है।
पुतिन के काफिले की हाई-डेफिनिशन कैमरों और फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से रियल-टाइम मॉनिटरिंग होती है। दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में 24×7 एक अलग मॉनिटरिंग डेस्क बनाई गई है। उनके भारत दौरे के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेंगे।











