अगर आप किसी कंपनी या संस्था में नौकरी करते हैं, तो आपकी सैलरी में से हर महीने एक निश्चित राशि PF (Provident Fund) के रूप में काटी जाती है। यह राशि आपके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए जमा की जाती है, जिसे भारतीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO मैनेज करता है। कई कर्मचारी यह नहीं जानते कि उनके PF खाते में कितना बैलेंस जमा है और इसे कैसे देखा जाए। आज के डिजिटल दौर में PF बैलेंस चेक करना बहुत आसान हो गया है। न किसी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं और न ही लंबी प्रक्रिया। सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर से मिनटों में बैलेंस चेक किया जा सकता है। स आर्टिकल में हम PF बैलेंस चेक करने के चार सबसे आसान तरीकों की बात करेंगे- EPFO वेबसाइट, UMANG ऐप, मिस्ड कॉल और SMS के जरिए।
EPFO Member Passbook Portal से PF Balance चेक करें- सबसे पहले आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। यहाँ आपको Member Passbook का विकल्प मिलेगा। इसमें लॉग-इन करने के लिए आपका UAN (Universal Account Number) और पासवर्ड चाहिए होगा। लॉग-इन करने के बाद आपकी PF Passbook खुल जाएगी जिसमें Employee और Employer द्वारा जमा की गई रकम के साथ कुल बैलेंस भी दिखेगा। यह तरीका बहुत भरोसेमंद और विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। ध्यान रहे कि आपका UAN सक्रिय हो और आधार से लिंक हो, तभी पासबुक दिखाई देगी।
UMANG App से PF Balance देखें- UMANG (Unified Mobile App for New Age Governance) सरकार की आधिकारिक ऐप है। इसे Android और iOS दोनों में फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप खोलने पर EPFO सेवाओं का विकल्प चुनें और View Passbook पर क्लिक करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करते ही PF बैलेंस आपके सामने होगा। यह तरीका उपयोग में बेहद आसान है और बिना ब्राउज़र खोले ही सारी जानकारी मिल जाती है।
यह भी पढ़ें- PF वालों के लिए खुशखबरी: EPFO बढ़ाने जा रहा है सैलरी लिमिट, जानें पूरा अपडेट
Missed Call से PF Balance चेक करें- अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तब भी आप PF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए अपने UAN से लिंक मोबाइल नंबर से यह नंबर डायल करें- 011-22901406 कॉल अपने आप कट जाएगी और आपको SMS में PF बैलेंस मिल जाएगा। ध्यान रहे कि आपके UAN से मोबाइल नंबर, आधार और पैन से जुड़ा होना जरूरी है। SMS भेजकर PF Balance चेक करें- आप एक साधारण SMS भेजकर भी बैलेंस जान सकते हैं। SMS का फ़ॉर्मेट- EPFOHO UAN HIN। इसे भेजें- 7738299899 यहाँ HIN का मतलब है हिंदी में जानकारी प्राप्त करना। अगर आप किसी अन्य भाषा में जानकारी चाहते हैं तो भाषा कोड बदल सकते हैं, जैसे ENG (English), TAM (Tamil) आदि।














