दिल्ली में हुए लाल किला ब्लास्ट के मामले में आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही एजेंसियां लगातार छापेमारी करके संदिग्धों को गिरफ्तार कर रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने नैनीताल की मस्जिद के इमाम को आतंकी कनेक्शन के मामले में उठा लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार इमाम की पहचान नैनीताल की तल्लीताल मस्जिद का इमाम मौलाना मोहम्मद नईम है। उस पर जम्मू कश्मीर के आतंकी संगठनों से संपर्क का आरोप है। जांच एजेंसी इसी की जांच कर रही है।
बनभूलपुरा के इमाम को भी था उठाया
इससे पहले एनआईए ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 स्थित बिलाली मस्ज़िद के इमाम मौलाना आसिम कासमी और उनके सहयोगी नज़र कमाल को पूछताछ के लिए उठा लिया था। इस तरह से जांच एजेंसी तीन मौलवियों को अपने साथ ले गई थी। अब खबर ये भी आ रही है कि घंटों तक पूछताछ के बाद कासमी और उसके सहयोगी को छोड़ दिया गया है।

















