अगर आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए बार-बार आधार सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटते-काटते परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए बड़ी राहत वाली खबर है। अब UIDAI ने आधार कार्ड होल्ड, र्स को यह सुविधा दे दी है कि वे अपने स्मार्टफोन से ही मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। इसके लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। यह जानकारी UIDAI ने हाल ही में अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की है। इसके साथ ही नया mAadhaar App भी अपडेट किया गया है, जिसमें मोबाइल नंबर अपडेट करने का नया विकल्प जोड़ा गया है।
नए mAadhaar App में क्या खास है- ऐप में कई बेहतर फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है घर बैठे Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा। हांलांकि, यह सुविधा फिलहाल टेस्टिंग फेज में है या पूरी तरह लागू कर दी गई है, इस पर अभी तक UIDAI की ओर से पूरी स्पष्टता नहीं दी गई है। लेकिन ऐप में यह ऑप्शन एक्टिव रूप में दिखाई दे रहा है, जिसे यूजर्स इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
Coming Soon! Update Mobile number in Aadhaar from the comfort of your home — through OTP & Face Authentication.
No more standing in the queue at the Aadhaar Centre.
Stay tuned…
Download now!
Android: https://t.co/f6QEuG8cs0
iOS: https://t.co/RUuBvLwvsQEarly adopters… pic.twitter.com/ZDjguIc9rZ
— Aadhaar (@UIDAI) November 28, 2025
Aadhaar में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें- mAadhaar App को Android या iPhone में इंस्टॉल करें। आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगइन करें। होम स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की तरफ स्वाइप करें। अब “Update My Aadhaar” और “My Contact” ऑप्शन दिखेंगे। Mobile Number Update पर टैप करें। प्रोसेसिंग टाइम, फीस और गाइडलाइन पढ़कर Continue दबाएं। ऊपर आपका पुराना रजिस्टर्ड नंबर दिखाई देगा। नीचे नया मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP वेरिफिकेशन करें। प्रक्रिया पूरी होते ही आपका मोबाइल नंबर UIDAI सिस्टम में अपडेट हो जाएगा। अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान-
नए नंबर पर OTP आना जरूरी है। किसी-किसी केस में e-KYC या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी लागू हो सकता है। नंबर अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है। Aadhaar में सही मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है- बैंक और डिजिटल पेमेंट्स के OTP के लिए, सिम कार्ड वेरिफिकेशन के लिए, सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं के लिए, ऑनलाइन ई-KYC और पहचान प्रमाणीकरण के लिए, पुराना या बंद नंबर होने पर कई सेवाएं काम नहीं करतीं और आवेदनों में दिक्कत आती है।














