अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वो “थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज” यानी विकासशील देशों से अमेरिका आने वाले माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक देंगे। इसका मकसद है अमेरिकी सिस्टम को पूरी तरह रिकवर करने का मौका देना। ये बयान ऐसे समय में आया जब व्हाइट हाउस के पास एक अफगान नागरिक ने कथित तौर पर दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोलीबारी की। ट्रंप ने इसे जोड़ते हुए कहा कि बिना चेक-वेरिफिकेशन के लोगों का आना देश के लिए खतरा बन गया है। खासकर अफगानिस्तान से निकासी के दौरान सैकड़ों हजारों लोग बिना जांच के अमेरिका पहुंचे, जो अब समस्याएं खड़ी कर रहे हैं।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें अफगानिस्तान एयरलिफ्ट के दृश्य दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, “ये अफगानिस्तान से हुई भयानक निकासी का हिस्सा है। सैकड़ों हजारों लोग बिना किसी जांच के हमारे देश में घुस आए। हम इसे ठीक करेंगे, लेकिन जो बाइडेन और उसके गुंडों ने देश के साथ किया, वो कभी नहीं भूलेंगे।” ट्रंप का कहना है कि तकनीकी प्रगति के बावजूद इमिग्रेशन पॉलिसी ने अमेरिका की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है।
व्हाइट हाउस शूटिंग का कनेक्शन
ट्रंप का ये बयान बुधवार को हुई गोलीबारी के एक दिन बाद आया। वॉशिंगटन में एक अफगान व्यक्ति ने दो नेशनल गार्ड के जवानों पर फायरिंग की। ये घटना ट्रंप के लिए एक ताजा उदाहरण बन गई, जो वो इस्तेमाल कर रहे हैं अपनी पॉलिसी को जस्टिफाई करने के लिए। उनका मानना है कि ऐसी घटनाएं ठीक वैसी ही हैं जैसी अफगानिस्तान से अनियोजित निकासी के बाद हो रही हैं। ट्रंप ने इसे “क्रुकड जो बाइडेन” की नाकामी बताया।
थर्ड वर्ल्ड देशों को सख्त चेतावनी
ट्रंप ने विकासशील देशों को सीधा चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “मैं थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज से माइग्रेशन को हमेशा के लिए पॉज कर दूंगा, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह ठीक हो सके।” उनका इशारा उन देशों की ओर है जहां से बड़ी संख्या में लोग अवैध तरीके से अमेरिका आ रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि ये माइग्रेशन अमेरिका की इकोनॉमी और सोशल लाइफ को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने इसे एक “बिग वॉर्निंग” बताया, जो साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में बॉर्डर कंट्रोल और सख्त होगा।
अवैध एंट्री को रिवर्स करने का वादा
ट्रंप ने जो बाइडेन के समय हुए “मिलियंस ऑफ इल्लीगल एडमिशन्स” को खत्म करने का वादा किया। इसमें वो ऑटोपेन से साइन हुए उन एडमिशन्स को भी शामिल कर रहे हैं, जो बाइडेन के हस्ताक्षर की नकल से हुए। ट्रंप ने विस्तार से कहा, “मैं बाइडेन के सभी अवैध एडमिशन्स को टर्मिनेट करूंगा, उन लोगों को हटाऊंगा जो देश के लिए नेट एसेट नहीं हैं या जो हमारे देश से प्यार नहीं कर सकते।” इसके अलावा, नॉन-सिटिजन्स को फेडरल बेनिफिट्स और सब्सिडी बंद होंगी।
ट्रंप ने डिनैचुरलाइजेशन की बात भी की, यानी उन माइग्रेंट्स को सिटिजनशिप छीन ली जाएगी जो घरेलू शांति को बिगाड़ते हैं। साथ ही, पब्लिक चार्ज, सिक्योरिटी रिस्क या वेस्टर्न सिविलाइजेशन से नॉन-कम्पैटिबल फॉरेन नेशनल्स को डिपोर्ट किया जाएगा। उनका लक्ष्य है “रिवर्स माइग्रेशन” के जरिए इललीगल और डिसरप्टिव पॉपुलेशन को काफी कम करना। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि “केवल रिवर्स माइग्रेशन ही इस सिचुएशन को पूरी तरह ठीक कर सकता है।”











