
Google Phone Number Update
आज के समय में Google अकाउंट हमारे डिजिटल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। Gmail, YouTube, Google Photos, Google Drive से लेकर Android फोन इस्तेमाल करने तक हर जगह Google अकाउंट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यदि आपका फोन नंबर बदल जाए और आप उसे Google अकाउंट में अपडेट न करें, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Google आपका फोन नंबर न सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए, बल्कि अकाउंट रिकवरी और सुरक्षा के लिए भी इस्तेमाल करता है। जैसे- पासवर्ड भूल जाने पर, लॉगिन में दिक्कत आने पर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेट करने पर। इसलिए यह जरूरी है कि आपके Google अकाउंट से वही फोन नंबर लिंक हो, जिसे आप वर्तमान में इस्तेमाल कर रहे हों। कई बार ऐसा होता है कि पुराना नंबर बंद हो जाता है, किसी और के नाम पर चला जाता है या हम नए देश में शिफ्ट हो जाते हैं। अगर नंबर गलत हो या उपलब्ध न हो, तो आपका अकाउंट लॉक भी हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से भी पुराना नंबर हटाना जरूरी है, ताकि कोई और उससे आपके अकाउंट तक पहुँच न पाए। इसीलिए चलिए जानते हैं Google या Gmail अकाउंट में फोन नंबर कैसे बदलें-
आप चाहे कंप्यूटर, Android, iPhone या iPad किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल करते हों, लगभग प्रक्रिया एक जैसी है- सबसे पहले myaccount.google.com पर जाएं या Gmail ऐप खोलें। अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। Manage your Google Account (Google अकाउंट मैनेज करें) विकल्प चुनें। ऊपर दिए गए टैब में से Personal info (पर्सनल इनफ़ो) सेक्शन पर जाएं। Contact info में जाकर Phone number चुनें। यहाँ आपका वर्तमान नंबर दिखेगा। इस पर टैप करें और Edit (पेंसिल आइकॉन) दबाएं। Google आपसे पासवर्ड या फोन वेरिफिकेशन मांगेगा, वेरिफाई कर दें। अब नया फोन नंबर डालें। नए नंबर पर SMS में एक कोड आएगा, उसे एंटर कर दें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका नंबर अपडेट हो जाएगा। यहाँ आप चाहें तो पुराना नंबर Delete भी कर सकते हैं, ताकि कोई सुरक्षा जोखिम न रहे।
नया नंबर जुड़ने के बाद कितना समय लगेगा- आमतौर पर नंबर तुरंत अपडेट हो जाता है, लेकिन Google सुरक्षा कारणों से कुछ मामलों में आपको पासवर्ड बदलने या रिकवरी ऑप्शन इस्तेमाल करने की अनुमति देने में एक हफ्ते तक का समय ले सकता है। यह आपकी सुरक्षा के लिए होता है, ताकि कोई आपका अकाउंट चुराकर तुरंत नया नंबर न जोड़ सके। क्या इससे सभी Google ऐप्स में नंबर बदल जाएगा- नहीं, Google अकाउंट में नंबर बदलने के बाद भी कुछ ऐप्स जैसे- Google Calendar, Google Chrome, Google Pay (यदि लिंक हो) आपको नंबर अलग से अपडेट करना पड़ सकता है।
फोन नंबर अपडेट क्यों जरूरी है- काउंट रिकवरी आसानी से हो जाती है, Two-Factor Authentication से अकाउंट सुरक्षित रहता है, हैकिंग के खतरे कम होते हैं, पासवर्ड भूलने पर तुरंत मदद मिलती है, लॉगिन में दिक्कत नहीं आती, यदि पुराना नंबर सक्रिय न हो तो Google आपके संदेश, पासवर्ड रिसेट लिंक और सुरक्षा अलर्ट भेज नहीं पाता।