जैसे ही सर्दियां आती हैं, गली-कूचों में भुनी हुई मूंगफली की खुशबू फैल जाती है। लोग धूप में बैठकर मूंगफली खाते हैं और ठंड का मज़ा लेते हैं। यह सस्ती होने के बावजूद पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खासतौर पर सर्दियों में मूंगफली खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
सर्दियों में शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है, क्योंकि ठंड में शरीर गर्म रहने के लिए ज्यादा मेहनत करता है। मूंगफली में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट होता है, जो शरीर को अंदर से मजबूती देता है। इसे खाने से थकान दूर होती है और पूरे दिन एक्टिव महसूस होता है। सर्दियों में त्वचा सूखी और बेजान हो जाती है। मूंगफली में विटामिन E होता है जो त्वचा को नमी देता है और उसे चमकदार बनाता है। अगर आप रोज़ थोड़ा-सा मूंगफली खाएंगे तो आपकी स्किन ग्लो करेगी और ठंड की वजह से होने वाली रूखापन कम होगा।दिल की सेहत के लिए भी मूंगफली बहुत अच्छी मानी जाती है। इसमें गुड फैट यानी स्वस्थ वसा होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। यह हार्ट को मजबूत बनाती है और हृदय रोगों से बचाव करती है।
यह भी पढ़ें- रोजाना गोंद के लड्डू खाने के फायदे, सर्दियों में क्यों जरूरी है इसका सेवन?
सर्दियों में कई लोगों को जोड़ों में दर्द और कमजोरी महसूस होती है। मूंगफली में कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और हड्डियाँ मजबूत रहती हैं। मूंगफली दिमाग के लिए भी बढ़िया होती है। इसमें विटामिन B और ओमेगा फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो दिमाग को तेज बनाते हैं और याददाश्त सुधारते हैं। इसलिए बच्चों और पढ़ाई करने वाले युवाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो मूंगफली एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होती है। वहीं, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तब भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और ज्यादा खाने से रोकती है। यानी वजन बढ़ाने और कम करने, दोनों में मददगार है। सबसे खास बात यह है कि मूंगफली शरीर को गर्म रखती है। सर्दियों में इसे खाने से ठंड कम लगती है और रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)













