भारत सरकार ने पिछले साल नवंबर में PAN 2.0 को लॉन्च किया था। अब आपके मन में सवाल आ सकता है कि जब पहले से PAN कार्ड मौजूद था, तो फिर नए PAN 2.0 की जरूरत क्यों पड़ी? इसका जवाब बहुत आसान है- सरकार ने पुराने PAN सिस्टम को अधिक सुरक्षित, तेज और डिजिटल बनाने के लिए PAN 2.0 को शुरू किया है। यह आपके पैन कार्ड का एक तरह का डिजिटल अपग्रेड है, जिसमें टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी दोनों को मजबूत किया गया है।
PAN 2.0 क्यों खास है- पुराने PAN कार्ड में सिर्फ एक स्थिर (Static) QR कोड होता था लेकिन PAN 2.0 में डायनेमिक QR कोड दिया गया है। इसकी वजह से किसी भी व्यक्ति की पहचान और PAN से जुड़ी जानकारी तुरंत वेरिफाई की जा सकती है। इससे फर्जीवाड़े की संभावना भी काफी कम हो जाती है। इसके साथ-साथ PAN 2.0 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब सभी PAN सर्विसेज एक ही यूनिफाइड डिजिटल पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। यानि आपको पैन बनवाने, सुधार कराने, आधार लिंक कराने या E-PAN डाउनलोड करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट या दफ्तरों में भटकना नहीं पड़ेगा।
पुराने PAN कार्ड और PAN 2.0 में क्या फर्क है- डायनेमिक QR कोड: नए PAN 2.0 कार्ड में डायनेमिक QR कोड होता है, जिससे जानकारी तुरंत वेरिफाई हो सकती है। अब पैन कार्ड की फिजिकल कॉपी हर जगह लगाने की जरूरत नहीं। डिजिटल वेरिफिकेशन ही काफी होगा। सभी PAN संबंधित काम- जैसे अपडेट, करेक्शन, डाउनलोड—अब एक ही पोर्टल पर। आधार से लिंक करते ही नया e-PAN कुछ ही मिनटों में मिल जाता है। AN 2.0 में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ने से डेटा सुरक्षा भी मजबूत हो गई है। पुराना PAN कार्ड बंद नहीं होगा, न ही आपको नया पैन कार्ड बनवाने की मजबूरी है। आप चाहें तो अपने पुराने PAN को आसानी से PAN 2.0 में अपग्रेड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सिर्फ एक SMS से जानें क्या आपका PAN-Aadhaar लिंक है?
PAN 2.0 में अपग्रेड कैसे करें- PAN 2.0 अपग्रेड (E-PAN के लिए) NSDL की वेबसाइट पर जाएं। PAN नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। OTP चुनें और 10 मिनट में आए OTP को डालें। शर्तें स्वीकार करें और 8.26 रुपये का भुगतान करें। अगर आप PAN जारी होने के 30 दिन के अंदर अपग्रेड करते हैं तो यह बिल्कुल फ्री है। पेमेंट के लगभग 30 मिनट बाद आपका E-PAN ईमेल पर भेज दिया जाएगा। नया PAN 2.0 कार्ड मंगवाने के लिए NSDL की साइट पर जाएं। PAN नंबर, आधार और DOB भरें। चेकबॉक्स टिक करके सबमिट करें।OTP वेरिफाई करें, शर्तें स्वीकार करें। पेमेंट करने के बाद एक्नॉलेजमेंट रिसीद मिलेगी। नया PAN कार्ड 15-20 दिनों में आपके पते पर पहुंच जाएगा।












