अगर आपने अभी तक यह नहीं देखा कि आपका PAN कार्ड और Aadhaar कार्ड लिंक हुआ है या नहीं, तो अब आपको इंटरनेट या वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने एक बहुत ही आसान तरीका दिया है, जिससे आप सिर्फ एक SMS भेजकर अपना PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं यह आसान प्रक्रिया –
क्यों जरूरी है PAN-Aadhaar लिंक करना- सरकार ने सभी टैक्सपेयर्स के लिए PAN और Aadhaar लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर ये दोनों दस्तावेज लिंक नहीं हैं, तो आपका PAN कार्ड “इनवैलिड” यानी अमान्य हो सकता है। इसका मतलब है कि आप टैक्स फाइलिंग, बैंकिंग और अन्य वित्तीय काम नहीं कर पाएंगे। आपको सिर्फ अपने मोबाइल से एक साधारण SMS भेजना है। तरीका नीचे दिया गया है-
यह भी पढ़ें- 60 दिन बाद बंद हो जाएगा आपका पैन कार्ड, देर न करें, अभी कर लें ये जरूरी काम
अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें। टाइप करें- UIDPAN <Aadhaar नंबर> <PAN नंबर> (उदाहरण: UIDPAN 123456789012 ABCDE1234F)। यह मैसेज 567678 या 56161 नंबर पर भेजें। कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर एक रिप्लाई मैसेज आ जाएगा। इस मैसेज में लिखा होगा कि आपका PAN और Aadhaar लिंक है या नहीं। अगर लिंक नहीं हुआ है तो क्या करें- अगर SMS में बताया जाए कि PAN और Aadhaar लिंक नहीं हैं, तो आप इसे ऑनलाइन या किसी नजदीकी PAN सेवा केंद्र से लिंक करा सकते हैं। ध्यान रहे, लिंक करने की आखिरी तारीख सरकार समय-समय पर बढ़ाती या बदलती रहती है, इसलिए देरी न करें। लिंक होने के फायदे-
टैक्स फाइलिंग में आसानी। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में सुगमता। धोखाधड़ी या डुप्लिकेट PAN से सुरक्षा।














