उधम सिंह नगर जिले के पंत नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरमान और रेहान नाम के दो मुस्लिम आरोपियों समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 19 नवंबर की रात्रि को थाना पंतनगर पुलिस टीम थाना क्षेत्र में हुई लूट के आरोपियों की तलाश में थे। रात्रि लगभग 10:00 बजे पुलिस को तीन संदिग्ध व्यक्तियों की संजय वन क्षेत्र में होने की सूचना मिली। जिस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया । तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर 2 राउंड फायर किए गए । पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाब में फायरिंग की, जिसमें 02 अभियुक्तों( अरमान और रेहान ) को गोली लगी। इसके बाद तीनों को मौके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा घायल दोनों अभियुक्तों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण केस: 2 दिसंबर को SC में अगली सुनवाई, नए CJI जस्टिस सूर्यकांत सुना सकते हैं फैसला
गिरफ्तार किए गए आरोपी
अभियुक्त
1. अरमान उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद मंजूर अली निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 23 वर्ष, पेशा—वेल्डिंग।
आपराधिक इतिहास: पूर्व में चोरी के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है।
2. सुमित गंगवार पुत्र नुक्ता प्रसाद गंगवार निवासी नीलकंठ कॉलोनी, लालपुर, कोतवाली किच्छा; मूल निवासी ग्राम शहपुर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 23 वर्ष, टेंपो चालक (UK06 TA 7468)।
आपराधिक इतिहास: एक बार लूट एवं दो बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
3. मोहम्मद रेहान पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी वार्ड नंबर 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर; मूल निवासी ग्राम भैंसिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 19 वर्ष।
आपराधिक इतिहास: दो बार कोतवाली रुद्रपुर से तथा एक बार ट्रांज़िट कैंप से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
इन तीनों के पास से पुलिस को 2 तमंचे 12 बोर व 02 जिंदा करतूत, 02 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

















