राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नई दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम सभागार में हाल ही में शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम ‘सुर साज’ का आयोजन श्री प्राणनाथ कला संगम फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम सोपान ‘गायन’ में प्रमिति श्रीवास्तव, सलोनी गुप्ता, उमा गुप्ता, रितु, अंकिता एकता सिंघल, सागर, सृजन त्यागी, चितवन त्यागी ने अपनी प्रतिभा से श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। सूरज कुमार ठाकुर ने तबले पर तथा बांसुरी की मधुर तान छेड़कर आचार्य वीरेंद्र सैलानी ने गायकों का बखूबी साथ दिया। इसके बाद बारी आई दूसरे सोपान ‘वादन’ की।
इसमें चितवन त्यागी ने सितार पर राग यमन कल्याण का वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के तीसरे सोपान ‘नृत्य’ में समायरा, आदिशक्ति, जाह्नवी परिहार व मनोज सोनागरा ने अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. धर्मपाल भारद्वाज (पूर्व अग्नि शमन अधिकारी), विशिष्ट अतिथि डॉ. चित्रलेखा शर्मा (निदेशक, गृह मंत्रालय), मुख्य वक्ता मिथिलेश कुमार (उत्तर क्षेत्र, सह बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं श्री श्री 108 श्री सुदीप महात्मा जी (श्री निजानंद आश्रम, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद) का मार्गदर्शन मिला।

















