पटना, 14 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 के आंकड़े साफ हो रहे हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भारी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। ताज़ा रुझानों के अनुसार राजग ने राज्य की 243 सीटों में से 201 सीटों पर बढ़त बना ली है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। अभी तक के रुझानों में भाजपा 91 सीटों पर आगे चल रही है।
बिहार की सभी 46 मतदान केंद्रों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, राजग स्पष्ट बहुमत से भी ज्यादा सीटें जीतने की ओर अग्रसर है। दोपहर 1.30 बजे तक के रुझानों की बात करें, तो राजग ने महागठबंधन पर भारी बढ़त बना ली है। अभी तक राजग 201 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 39 सीटों पर ही आगे है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
दोपहर 1.30 बजे तक के रुझान-विभिन्न दलों के आंकड़े
BJP: 91
JDU: 81
LJP (RV): 21
HAM: 04
RLD: 04
RJD: 27
कांग्रेस: 05
वाम दल : 05
जन सुराज: 00
एआईएमआईएम: 05 सीटों पर आगे चल रही है।

















