आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली बम धमाके के घायलों पर भी गंदी राजनीति कर रहे हैं। आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज सोशल मीडिया पर दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों की गलत फोटो शेयर कर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। सौरभ भारद्वाज के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निम्न स्तरीय राजनीति करने पर जमकर लताड़ा। भाजपा ने भी सौरभ भारद्वाज की इस हरकत की कड़ी निंदा की है।
सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट की फोटो
दरअसल, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार (13 नवंबर) को एक्स पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली मंगलवार (11 नवंबर) को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घायलों से मिलने की एक तस्वीर और बुधवार (12 नवंबर) को प्रधानमंत्री के दौरे की तस्वीर को हाईलाइट किया। साथ ही लिखा- नए कॉस्ट्यूम, हाथ में नया प्लास्टर। उन्होंने फोटो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली धमाके के घायल पीड़ितों से मिलने के लिए एलएनजेपी अस्पताल का उनका दौरा महज एक फोटो खिंचवाने का अवसर था, क्योंकि इस दौरान मरीज को नई पोशाक और नया प्लास्टर लगाया गया था।
क्या कहा यूजर्स ने
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “पहले दिन हाथ में प्लास्टर नहीं है, क्योंकि रेखा गुप्ता घटना के कुछ देर बाद ही हॉस्पिटल पहुंच गई थीं, तुम निकम्मों की तरह घर पर नहीं बैठीं। दूसरे दिन मरीज हॉस्पिटल की ड्रेस में है जो नार्मल प्रैक्टिस है। जिन्होंने धमाका किया है उन पर एक भी पोस्ट नहीं और यहां अपने पेचकस मरीज की ड्रेस और प्लास्टर में घुसा रहे हो।”
पल्लवी सीटी नाम की यूजर ने आप नेता के पोस्ट को लेकर कहा, “कितनी नीच राजनीति। रेखा गुप्ता हमले के दिन ही मरीजों से मिली थीं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी भूटान से आने के बाद अस्पताल गए थे। एक्स रे और बाकी जांच के बाद ही हाथ में प्लास्टर लगाया जाता है और एक फोटो में लेफ्ट प्रोफाइल हैं, दूसरे में राइट प्रोफाइल हैं आप जैसे लोग सच्चाई में बड़ी आपदा हैं।”
वहीं यूजर दिलीप जैन ने आप नेता को लताड़ते हुए लिखा कि केजरीवाल के सस्ते…। 10 नवंबर, 2025 दिल्ली बलास्ट घटना वाला दिन, इलाज शुरू हुआ तब सीएम रेखा गुप्ता मरीजों से मिलीं। 11 नवंबर को सांसद प्रवीण मरीजों से मिले, तब प्लास्टर हो गया था। 12 नवंबर की शाम को उसी मरीज से प्रधानमंत्री मोदी मिले। तुम क्या चाहते हो, तीन दिन तक मरीज एक ही कपड़े में बिना इलाज के रहे।
सरकार ने माना आतंकी घटना
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट को केंद्र सरकार ने आतंकी घटना माना है। सरकार का कहना है कि यह घटना जघन्य अपराध है। इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भूटान से स्वदेश लौटने के बाद दिल्ली बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बुधवार (12 नवंबर) को एक्स लिखा, ”दिल्ली बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”
You lost the election and are now unemployed. Your desperation is understandable and it’s showing — running around like a headless chicken, frothing over a clean Yamuna during Chhath and cloud seeding.
Here’s a quick reality check:
•Chief Minister Rekha Gupta visited the blast… https://t.co/iYJoIsetBF pic.twitter.com/SrTFvqTlnP— Amit Malviya (@amitmalviya) November 13, 2025
अमित मालवीय ने लताड़ा
भाजपा नेता अमित मालवीय ने सौरभ भारद्वाज को सोशल मीडिया पर कहा कि आप चुनाव हार गए और अब बेरोज़गार हैं। आपकी हताशा समझ में आती है । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 11 नवंबर को एलएनजेपी अस्पताल में विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात की। एक्स-रे सहित विस्तृत जाँच रिपोर्ट जल्द ही पूरी हो गईं, और पीड़ित को प्लास्टर चढ़ा दिया गया। चाँदनी चौक के सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले, 11 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे एलएनजेपी का दौरा किया। मरीज़ का पहले ही इलाज हो चुका था और वह उन लोगों में शामिल थी जिनसे सांसद मिले थे। अब बैठ जाइए और जनादेश पढ़िए, पूर्व आप विधायक। पहले अरविंद केजरीवाल ने आपको छोड़कर आतिशी मार्लेना को चुना और फिर दिल्ली ने आपको नकार दिया। संदेश समझ लीजिए।

















