नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले के पास धमाके को अंजाम देने से पहले आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद (Terrorist Umar CCTV Footage) मस्जिद गया था। उसका मस्जिद जाने वाला वीडियो सामने आया है। अभी तक की जांच में यह सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, लाल किले के पास धमाका करने से ठीक पहले उमर पुरानी दिल्ली की फैज-ए-इलाही मस्जिद (Faiz-e-Ilahi Mosque Delhi ) गया था। यहां वह 10 मिनट से अधिक रुका भी था। सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा साफ दिख रहा है।
खुलासा: 11 साल में 5 बार बिक चुकी थी दिल्ली आतंकी हमले में इस्तेमाल कार, खरीददारों की सूची आई सामने
फैज-ए-इलाही मस्जिद (Faiz-e-Ilahi Mosque Delhi ) रामलीला मैदान के कोने पर तुर्कमान गेट के सामने स्थित है। लाल किले के पास आई 20 कार में खुद को उड़ाने से पहले आतंकी डॉक्टर उमर ने मस्जिद में समय बिताया था। सीसीटीवी फुटेज में वह मस्जिद के अंदर और बाहर जाते हुए साफ दिख रहा है। मस्जिद तब्लीगी जमात से जुड़ी बताई जा रही है।
इससे पहले खुलासा हुआ था कि जिस कार में आतंकी डॉक्टर उमर ने खुद को उड़ाया था वह 11 साल में 5 बार बिक चुकी थी। वहीं, जांच एजेंसियों ने आतंकी उमर के फरीदाबाद से लेकर दिल्ली तक के पूरे रूट का पता लगाया है। इस दौरान की उसकी तस्वीरें भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं।
बाबरी का बदला लेना चाहते थे आतंकवादी
इस बीच खुलासा हुआ है कि आतंकवादी बाबरी मस्जिद का बदला लेना चाहते थे। डॉक्टरों से जुड़े इस आतंकी मॉड्यूल ने 6 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छह स्थानों पर विस्फोटों की योजना बनाई थी। 6 दिसंबर 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद ध्वस्त हुई थी। इनका इरादा बाबरी मस्जिद का बदला लेना था तभी 6 दिसंबर का दिन चुना था।
उमर ने लाल रंग की इको स्पोर्ट और 2 अन्य कारें भी विस्फोटक के लिए तैयार की थी। यह भी खुलासा हुआ है कि आतंकी दिल्ली ही नहीं, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जगहों को निशाना बनाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने 2-2 के ग्रुप में 8 आतंकियों को तैयार किया गया था। बता दें कि दिल्ली में सोमवार को हुए आतंकी विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
















