नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast) में आठ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ने कहा है कि सैंपल लैब में भेजे जाएंगे और जांच के बाद ही विस्फोट की प्रकृति के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
एफएसएल अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने मीडिया से कहा, “…सैंपल लैब में ले जाए जाएंगे, उसके बाद ही कोई पुष्टि की जा सकेगी… सब कुछ जांच के बाद ही पता चलेगा…”
दिल्ली के लाल किले के पास हुआ था हादसा
इस Delhi Blast में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घटना सोमवार शाम को लाल किला (Red Fort) के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हुई, जब एक ह्युंडई i20 कार में धमाका हुआ।
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि धमाके की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रारंभिक रिपोर्टों में कुछ पैदल यात्रियों के घायल होने और कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) अपने कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद के साथ लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचीं, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने X (Twitter) पर लिखा, “एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए और सभी चिकित्सा सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।”
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, अफवाहों से दूर रहने की अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस Red Fort Blast में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिल्लीवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “लाल किला के पास कार विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों, यही प्रार्थना करती हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रभावित लोगों के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली पुलिस, NSG, NIA और FSL की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। मैं दिल्ली के सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। कृपया केवल पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।”
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच जारी
Delhi Blast Investigation फिलहाल जारी है और FSL, NIA व NSG की संयुक्त टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि प्राथमिक जांच के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तेज़ की जाएगी।

















