दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना जारी है और हर राउंड के साथ चुनावी तस्वीर में बदलाव देखने को मिल रहा है। नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है।
17वें राउंड की मतगणना पूरी, तीन पदों पर ABVP की बढ़त कायम
DUSU चुनाव की 17वें राउंड की मतगणना भी पूरी हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत तीन केंद्रीय पदों पर लगातार बढ़त बनाए हुए है। यानी इन तीनों पदों पर ABVP के उम्मीदवार फिलहाल अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले 16वें राउंड के बाद भी ABVP तीन पदों पर बढ़त बनाए हुए थी। अब 17वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी इन तीनों पदों पर उसकी लीड बरकरार है। हालांकि मतगणना अभी पूरी नहीं हुई है और अंतिम परिणाम के लिए बाकी राउंड की गिनती पूरी होना जरूरी है।
नॉर्थ कैंपस स्थित मतगणना केंद्र पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की नजर लगातार नए आंकड़ों पर बनी हुई है। हर राउंड के साथ उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर बदल रहा है। सोशल मीडिया पर भी चुनाव को लेकर अलग-अलग दावे और आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन अंतिम स्थिति आधिकारिक मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल 17 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और अध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव पद पर ABVP लगातार बढ़त बनाए हुए है।












