Aadhaar एक 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जिसे UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) हर भारतीय नागरिक को देता है। यह आपकी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज है और बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कॉलेज एडमिशन जैसे कामों में काम आता है। लेकिन अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए Aadhaar नंबर हर जगह पूरी तरह साझा करना जरूरी नहीं है। इसी वजह से UIDAI ने Masked Aadhaar का विकल्प दिया है।
Masked Aadhaar क्या होता है- Masked Aadhaar असल Aadhaar का एक सुरक्षित रूप है। इसमें आपके Aadhaar नंबर के पहले 8 अंक छिपे होते हैं और सिर्फ आखिरी 4 अंक दिखते हैं। जैसे — xxxx-xxxx-1234। यह दस्तावेज़ पूरी तरह वैध होता है और कई जगह पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है। इसका मकसद है आपकी प्राइवेसी की रक्षा करना और पहचान चोरी या धोखाधड़ी से बचाना।
यह भी पढ़ें- अब घर बैठे अपडेट होगा आधार कार्ड, सरकार ला रही है नया e-Aadhaar ऐप
Masked Aadhaar के फायदे- पूरा Aadhaar नंबर छिपा होने से आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है। कोई भी आपके पूरे Aadhaar नंबर का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता। Aadhaar Act, 2016 के तहत Masked Aadhaar को वैध माना गया है। कई जगह जैसे होटल, ऑनलाइन बुकिंग, नौकरी फॉर्म आदि में Masked Aadhaar स्वीकार किया जाता है। Masked Aadhaar डाउनलोड करने का तरीका- ब्राउजर में myaadhaar.uidai.gov.in खोलें। “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर Download Aadhaar पर क्लिक करें। अपना Aadhaar नंबर (12 अंक), Enrollment ID या Virtual ID डालें। कैप्चा भरें और Send OTP पर क्लिक करें। OTP डालने के बाद Do you want a masked Aadhaar? वाले बॉक्स को टिक करें। फिर Verify and Download पर क्लिक करें। आपका Masked Aadhaar एक PDF फाइल के रूप में डाउनलोड होगा। इसे खोलने के लिए पासवर्ड होगा, आपके नाम के पहले 4 बड़े अक्षर + जन्मतिथि (DDMMYYYY)। उदाहरण- नाम ANITA और जन्म 05-02-1990 तो पासवर्ड होगा ANIT05021990।
mAadhaar ऐप से डाउनलोड करने का तरीका- mAadhaar ऐप को Google Play Store या App Store से डाउनलोड करें। ऐप खोलें, भाषा चुनें और मोबाइल नंबर से OTP द्वारा लॉगिन करें। Get Aadhaar → Download Aadhaar पर जाएं। Masked Aadhaar ऑप्शन चुनें, जानकारी भरें और OTP डालें। Verify and Download पर क्लिक करें।














