यह पहल खासतौर सरकार ने पेंशनर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल की है। केंद्र सरकार ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate – DLC) अभियान 4.0 की शुरुआत की है, ताकि देशभर के पेंशनर्स बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) जमा कर सकें। पर बुजुर्गों और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पहले पेंशनर्स को हर साल अपने बैंक या सरकारी दफ्तर जाकर फिजिकल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना पड़ता था। कई बार लंबी लाइनों में लगना, दस्तावेजों की जांच और उम्रदराज लोगों के लिए यह प्रक्रिया काफी मुश्किल साबित होती थी। लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो गई है। अब पेंशनर्स अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से ही Jeevan Pramaan App के जरिए कुछ ही मिनटों में लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
कैसे करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट- Jeevan Pramaan App डाउनलोड करें। अपने Aadhaar नंबर से लॉगिन करें। फेस या फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन करें। सर्टिफिकेट सबमिट करें। सर्टिफिकेट जमा होने के बाद पेंशनर को एक Certificate ID और PPO नंबर के साथ डाउनलोड लिंक मिल जाता है, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- व्हाट्सएप स्कैम: “एमपरिवहन APK” फाइल बन रही है हैकर्स का हथियार, जानिए कैसे बचें?
सरकार का लक्ष्य है कि देश के 2 करोड़ से ज्यादा पेंशनर्स तक यह डिजिटल सुविधा पहुंचे। इस अभियान को देशभर के 2000 से ज्यादा शहरों और कस्बों में चलाया जा रहा है, ताकि हर पेंशनभोगी तक डिजिटल सशक्तिकरण पहुंच सके। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Digital India Vision” का हिस्सा है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को तकनीक के माध्यम से सुविधा और सम्मानजनक जीवन देना है। सरकार ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स के लिए खास सुविधा दी है। अब बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों ही डोरस्टेप सर्विस दे रहे हैं यानी अधिकारी या एजेंट घर जाकर ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर देंगे। इससे वरिष्ठ नागरिकों को बैंक या दफ्तर तक जाने की परेशानी नहीं होगी और उनकी पेंशन समय पर उनके खाते में पहुंच जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के एजेंट घर-घर जाकर यह सेवा दे रहे हैं। इससे न केवल सुपर सीनियर सिटीजन बल्कि दिव्यांग पेंशनर्स को भी बड़ी राहत मिल रही है।












