नई दिल्ली: महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम का सीक्रेट एंथम दुनिया के सामने आया है। 2 नवंबर की रात जब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया तब भारतीय टीम ने अपना यह सीक्रेट एंथम रिलीज किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपके रौंगटे खड़े कर देगा। इसको यूजर्स की तरफ से भी काफी प्यार मिल रहा है। वीडियो को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर साझा किया जिसके बाद यह काफी वायरल हो रहा है।

यह एंथम भारतीय टीम में चार साल से गाया जा रहा था लेकिन दुनिया के सामने यह भारतीय महिला टीम के महिला विश्व कप 2025 जीतने के बाद आया। टीम इंडिया ने यह फैसला लिया था कि इस एंथम को दुनिया के सामने तब पेश करेंगे जब वर्ल्ड कप जीतेंगे। यह गाना बेहद शानदार और जोश भरने वाला है। रविवार को मुंबई में जब भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया तब यह गाना दुनिया के सामने रिलीज हुआ।इस वीडियो को शेयर करते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने सोशल मीडिया हैंडल लिखा, ‘स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट (सीधे दिल से)। महिला भारतीय टीम के लिए अपना टीम सॉन्ग रिलीज करने का इससे शानदार मौका नहीं हो सकता।’
𝐒𝐭𝐫𝐚𝐢𝐠𝐡𝐭 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐞 𝐡𝐞𝐚𝐫𝐭 💙
No better moment for the #WomenInBlue to unveil their team song. 🥳🎶#TeamIndia | #CWC25 | #Final | #INDvSA | #Champions pic.twitter.com/ah49KVTJTH
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 3, 2025
जेमिमा रॉड्रिग्स वीडियो में कहती नजर आ रही है कि हमने लगभग चार साल पहले तय किया था कि हम अपना टीम सॉन्ग तभी पेश करेंगे जब हम वर्ल्ड कप जीतेंगे। और आज की रात ही रात है। इस गाने के बोल हैं ‘टीम इंडिया, टीम इंडिया! करदे सबकी हवा टाइट, टीम इंडिया हेयर टू फाइट। कोई ना लेगा हमको लाइट…ऑवर फ्यूचर इज ब्रइट। साथ में चलेंगे, साथ में उठेंगे, हम हैं टीम इंडिया, हम साथ में जीतेंगे.. ना लेगा कोई पंगा, कर देंगे हम दंगा। रहेगा सबसे ऊपर, हमारा तिरंगा।

















