‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वाले केरल के सीपीएम नेता पीवी भास्करन के खिलाफ उनकी बेटी ने उन्हें घर में कैद करने और पीटने की शिकायत दर्ज कराई है। संगीता का कहना है कि वह राशिद नाम के एक मुस्लिम लड़के से शादी करना चाहती है। यह इच्छा जताने के बाद से उसके पिता ने उसे टॉर्चर करना शुरू कर दिया। केरल के कासरगोड में सीपीएम एरिया कमेटी के सदस्य पीवी भास्करन की बेटी संगीता ने एक वीडियो शेयर कर अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें घर में कैद करके रखा गया है और बुरी तरह टॉर्चर किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। वह पैरालाइज्ड हैं, इसके बावजूद उन्हें मेडिकल सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। वहीं, भास्करन ने बेटी के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि राशिद पहले से ही शादीशुदा है और वह मेरी बेटी को केवल 1.5 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए फंसा रहा है। राशिद मेरी बेटी से सच्चा प्यार नहीं करता है। यही नहीं लव जिहाद को काल्पनिक बताने वाले सीपीएम नेता ने अपनी बेटी को धमकी दी है कि अब यहां कम्युनिजम नहीं चलेगा।
पीवी भास्करन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो संगीता ने 25 अक्टूबर 2025 को अपलोड किया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। संगीता को एक एक्सीडेंट के बाद कमर के नीचे लकवा मार गया है। ऐसे में उसे अपने ही घर में बहुत कष्ट और परेशानी में रहना पड़ रहा है। संगीता का आरोप है कि उसे घर में कैद करके रखा गया है और मेडिकल ट्रीटमेंट भी नहीं दी जा रही है। उसने अपने पिता पर परिवार की प्रॉपर्टी में उसका हिस्सा हड़पने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है।
मुस्लिम से शादी की इच्छा जताने पर ज्यादा टॉर्चर किया जा रहा
बताया जाता है कि लड़की ने एक सीक्रेट फोन का इस्तेमाल करके अपनी आपबीती लोगों को बताई है। उसने अपने पिता और भाई पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे तलाक के बाद मिले गुजारा भत्ता का पूरा पैसा भी हड़प लिया और उसे उचित मेडिकल सुविधाओं से भी वंचित रखा। वह दावा करती हैं कि जब से उन्होंने मुस्लिम धर्म के लड़के से शादी करने की इच्छा जताई है तब से उनके साथ होने वाला टॉर्चर और बढ़ गया है। संगीता ने कहा, “मुझे कई बार सिर पर मारा गया और कहा गया कि जाओ और मर जाओ।” संगीता का कहना है कि उसके पिता ने उसे धमकी दी है और कहा, “इस घर में कम्युनिज्म और ऐसी बातों के लिए कोई जगह नहीं है। तुम इस जिंदगी में फिर कभी चल नहीं पाओगी। तुम बिस्तर पर ही मर जाओगी।” उन्होंने उसे चेतावनी दी है कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसे मार देंगे और उनकी इतनी पहुंच है कि वे कानून प्रक्रिया से भी बच जाएंगे। इससे पहले, संगीता ने एक दोस्त की मदद से कोर्ट में हेबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर की थी। हालांकि, इसे स्वीकार नहीं किया गया क्योंकि पुलिस रिपोर्ट में कहा गया था कि वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है।
CPM leader PV Bhaskaran, who dismissed “The Kerala Story” as propaganda, now accused of imprisoning his daughter Sangeeta for wanting to marry a Muslim man Rasheed, exposing the Left’s collapsing moral façade pic.twitter.com/2Ewh0MJyOh
— Kungfu Pande 🇮🇳 (Parody) (@pb3060) October 30, 2025
पुलिस पर मदद न करने का आरोप
संगीता ने पुलिस पर सब कुछ जानने के बाद कोई भी मदद न करने का आरोप लगाया है, क्योंकि उन्हें जब उसके पिता के बारे में पता चला की वह एक सीपीएम नेता है तो उन्होंने उसकी शिकायत सुनने से भी मना कर दिया। बाद में संगीता को लगा कि उसे स्थानीय पुलिस से कोई न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए वह बड़े पुलिस अधिकारियों के पास गई। उसने डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई और उन्हें अपनी आपबीती बताई। इसके बाद, उसने वीडियो के जरिए सभी लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। हालांकि, कासरगोड पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई शुरू नहीं की है।
लव जिहाद को लेकर भास्करन का दोहरा चरित्र उजागर
दिलचस्प बात यह है कि पीवी भास्करन वहीं हैं जिन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को आरएसएस का सिर्फ प्रोपेगेंडा बताकर खारिज कर दिया था। हालांकि, फिल्म में ‘लव जिहाद’ की घटना को दिखाया गया था, जो केरल में गैर मुस्लिम लड़कियों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क के बारे दिखाती है। केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट दोनों ही लव जिहाद को झूठा बताते हैं, लेकिन जब बात खुद की बेटी की आई तो भास्करन को लव जिहाद याद आ गया। ये उनके दोहरा चरित्र को दिखाता है और बताता है कि वह केवल अपनी बेटी के बारे में सोचते हैं। देश और राज्य की बेटियों से उनका कोई लेना देना नहीं।
















