भारत अपनी तीनों सेनाओं के साथ पश्चिमी सीमा पर एक बड़ा संयुक्त युद्ध अभ्यास करने जा रहा है। नाम है ‘ऑपरेशन त्रिशूल’। ये पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर होगा, खासकर राजस्थान और गुजरात के इलाकों में। 30 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक ये चलेगा। इसे देखते हुए सरकार ने राजस्थान-गुजरात के ऊपर वाले हवाई क्षेत्र को 10 दिनों के लिए बैन करते हुए NOTAM जारी किया है। वहीं पाकिस्तान ने भी 28-29 अक्टूबर को अपने मध्य और दक्षिणी हवाई क्षेत्रों में ट्रैफिक रोकने की सूचना दी है, शायद कोई अपना अभ्यास या हथियार परीक्षण के लिए। ये सब मई 2025 के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आया है, जब भारत ने नौ आतंकी ठिकानों, 11 एयरबेस और रडार साइट्स पर सटीक हमले किए थे।
अभ्यास का मकसद
ये रूटीन अभ्यास है, हर साल भारतीय सेनाएं ऐसा करती रहती हैं। लेकिन इस बार ये आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह के युद्ध ड्रिल पर फोकस करेगा, अलग-अलग इलाकों में। जगह है भारत-पाक बॉर्डर का वेस्टर्न फ्रंटियर, जिसमें राजस्थान-गुजरात शामिल हैं। खासतौर पर सर क्रीक इलाका, जो गुजरात के कच्छ के रण और पाक के सिंध प्रांत के बीच 96 किलोमीटर लंबा ज्वारीय नाला है। यहां रेगिस्तान, नदी-नाले और समुद्री इलाके मिलते हैं। इसका मकसद है सेनाओं को एक साथ जोड़ना, मल्टी-डोमेन यानी कि हवा, जमीन और समुद्र में ऑपरेशंस की प्रैक्टिस करना।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: इस्लामपुर बना ‘ईश्वरपुर’, केंद्र सरकार ने दी नए नाम को मंजूरी, कई वर्षों की मांग हुई पूरी
सेनाओं की भूमिका और तैनाती
सेना की तरफ से 20,000 से ज्यादा जवान उतरेंगे। उनके पास मेन बैटल टैंक, हॉवित्जर तोपें, आर्म्ड हेलीकॉप्टर और कई मिसाइल सिस्टम होंगे। हवा में इंडियन एयर फोर्स (IAF) लीड करेगी। राफेल और सुखोई-30एमकेआई जैसे फ्रंटलाइन फाइटर जेट्स, स्पेशल एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, IL-78 मिड-एयर रिफ्यूलर और एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग सिस्टम वाले प्लेन कई एयरबेस से उड़ान भरेंगे। IAF ‘महागुजराज’ नाम का हाई-टेम्पो ऑपरेशन चलाएगा। नौसेना गुजरात तट पर फ्रिगेट्स और डिस्ट्रॉयर शिप्स भेजेगी, ताकि समुद्री युद्ध की प्रैक्टिस हो सके। इस बार सेना बड़े स्केल पर प्रैक्टिस कर ही है।
गतिविधियां और तैयारी
अभ्यास में सिर क्रीक और रेगिस्तानी इलाकों में आक्रामक मूवमेंट्स होंगे। सौराष्ट्र तट पर एम्फीबियस ऑपरेशंस – यानी जमीन और समुद्र से एक साथ हमला। जॉइंट मल्टी-डोमेन ड्रिल्स भी, जहां तीनों सेनाएं कोऑर्डिनेट करेंगी। ये सब रूटीन ट्रेनिंग का हिस्सा है, लेकिन हाल के घटनाक्रमों के बाद इन सब पर दुनिया की नजर होगी। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान सर क्रीक के पास अपनी मिलिट्री बिल्ड-अप कर रहा है। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान सर क्रीक सेक्टर में हरकत करता है, तो जवाब इतना जोरदार होगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे।” पाक का हवाई क्षेत्र बंद होना बॉर्डर से थोड़ा दूर है, तो शायद उनका अलग कोई प्लान है – अभ्यास या हथियार टेस्ट।

















