नई दिल्ली: भाई दूज का पर्व हर भाई-बहन के लिए खास होता है। इस त्योहार को भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। यह पर्व भाई और बहन के बीच स्नेह, विश्वास और प्रेम को मजबूत करने का प्रतीक है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई का तिलक करके उनकी लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और जीवन में खुशहाली की कामना करती हैं। साथ ही भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देता है। इस भाई दूज चांदी सस्ती हो गई है। भाई दूज के दिन चांदी 4 हजार से 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई है। चांदी में यह गिरावट देखी गई है।
दिल्ली में 4 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी….
दिल्ली में चांदी 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई है। चेन्नई में भाई दूज पर चांदी की कीमत में 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में गुरुवार यानी भाई दूज के दिन चांदी की कीमत गिर कर 1,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

किस राज्य में कितनी सस्ती हुई चांदी….
मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,59,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। बेंगलुरु में चांदी 1,60,000 रुपये प्रति किलोमाग्राम के स्तर पर पहुंची है। पटना तथा भुवनेश्वर में चांदी 1,59,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंची है।
देश में सबसे महंगी चांदी चेन्नई और हैदराबाद में….
देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है। यहां चांदी 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है और इस गिरावट के बाद चांदी की कीमत 1,74,000 रुपये हो गई है। वैश्विक बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 0.20 प्रतिशत गिर कर 48.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।















