अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नस्लवादी पॉल इंग्रासिया को यूएस ऑफिस ऑफ स्पेशल काउंसलर का प्रमुख बनाने का नामांकन किया था, जो फेडरल व्हिसलब्लोअर्स की रक्षा और सिविल सर्विस नियमों को लागू करने वाली एजेंसी है। ये पॉल इंग्रासिया ब्लैक लोगों से नफरत करता और एक बार तो इसने कहा था कि भारतीयों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। अब जब ट्रंप ने उन्हें नामित किया है तो उनकी चैट्स अब वायरल हो रही हैं। वो नस्लवाद, नाजी समर्थन और आपत्तिजनक बातों से भरी पड़ी हैं।
ये मैसेज 2023-2024 के बीच रिपब्लिकन ग्रुप चैट से आए हैं, जो पॉलिटिको को मिले। चैट में इंग्रासिया ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर को गाली दी, ब्लैक लोगों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां कीं और खुद को “नाजी स्ट्रिक” वाला बताया। ये सब गुरुवार को होने वाली सीनेट कन्फर्मेशन हियरिंग से ठीक पहले आया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये नामांकन रद्द हो जाएगा?
इंग्रासिया ने चैट में क्या लिखा?
जनवरी 2024 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे पर इंग्रासिया ने लिखा, “एमएलके जूनियर 1960 का जॉर्ज फ्लॉयड था और उसकी ‘हॉलिडे’ को खत्म करके नर्क के सातवें चक्र में फेंक देना चाहिए।” एक सदस्य ने जवाब दिया, “जीसस क्राइस्ट।” दिसंबर 2023 में उन्होंने ब्लैक हॉलिडेज पर इटैलियन स्लर “मौलिन्योन” इस्तेमाल किया और कहा, “क्वांजा से लेकर एमएलके डे, ब्लैक हिस्ट्री मंथ और जूनटीन्थ तक, सबको मिटा देना चाहिए।”
मई 2024 में बात और बिगड़ गई। ट्रंप कैंपेन के एक स्टाफर पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि वो फाउंडिंग फादर्स (जो सफेद थे) का सम्मान न करने वाली है, तो “जॉर्ज वॉशिंगटन पर किताब पढ़ ले।” एक सदस्य ने तंज कसा, “पॉल हिटलर यूथ में बिलॉन्ग करता है, उबर्ग्रुपेनफ्यूरर स्टीव बैन्नन के साथ।” इंग्रासिया ने हंसते हुए जवाब दिया, “मुझे कभी-कभी नाजी स्ट्रिक आ जाती है, ये तो मैं मान लूंगा।” फिर व्हाइट नेशनलिस्ट निक फुएंटेस का जिक्र आया, और एक ने मजाक में कहा, “नया शो लाइव फ्रॉम अमेरिका में निक फुएंटेस और पॉल एडॉल्फ इंग्रासिया।” इंग्रासिया ने “लोल” लिखा। चैट में तीन सदस्यों ने उन्हें नस्लवादी और “स्कंबैग” कहा, लेकिन वो पीछे नहीं हटे।
इसे भी पढ़ें: कहां है हिजाब-नकाब और शरिया? ईरानी नेता अली शमखानी की बेटी की लग्जरी शादी में स्ट्रैपलेस ड्रेस: वीडियो वायरल
फरवरी 2024 में उन्होंने कहा, “हमारे फाउंडर्स गलत थे कि सभी पुरुष बराबर पैदा होते हैं। हमें सफेद पुरुषों को लीडरशिप में रखना चाहिए।” विवेक रमास्वामी पर जनवरी 2024 में लिखा, “चाइनीज या इंडियन पर कभी भरोसा मत करना कभी नहीं।” अफ्रीका को “शिथोल” कहा, जो ट्रंप के पुराने बयान से मिलता-जुलता है। अक्टूबर 2023 के हमास अटैक को “साइऑप” बताया। जून 2024 में फुएंटेस के रैली में गए, लेकिन बाद में कहा कि उन्हें पता नहीं था आयोजक कौन है। मार्च 2023 में एजुकेशन पर बोले, “हाई आईक्यू वाले सेक्शन को ऊपर उठाओ, यानी युवा, स्ट्रेट व्हाइट मेन।”
पॉल इंग्रासिया कौन हैं?
पॉल जोसेफ इंग्रासिया एक अमेरिकी वकील और पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं। फोर्डहम यूनिवर्सिटी से मैथ्स और इकोनॉमिक्स पढ़ा, फिर कॉर्नेल लॉ स्कूल से डिग्री ली। वहां वो जर्नल के सीनियर एडिटर थे। नेशनल रिव्यू और डेली कॉलर जैसे आउटलेट्स के लिए लिखते हैं, पॉडकास्ट को-होस्ट करते हैं। ट्रंप अक्सर उनके कमेंट्स शेयर करते हैं। 2025 में वो व्हाइट हाउस से डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और जस्टिस के लायजन रहे। मई 2025 में ट्रंप ने उन्हें स्पेशल काउंसलर का नामित किया। एंड्र्यू टेट (जिस पर रेप और ट्रैफिकिंग के आरोप हैं) जैसे फार-राइट फिगर्स से जुड़े हैं।
उनकी नियुक्ति का क्या होगा?
ये लीक से नामांकन पर खतरा मंडरा रहा है। सीनेट मेजॉरिटी लीडर जॉन थ्यूने ने सोमवार को कहा, “वो पास नहीं होंगे।” फ्लोरिडा के सीनेटर रिक स्कॉट पहले ही विरोध में वोट करने वाले हैं। थ्यूने ने रिपोर्टर्स से कहा, “मुझे उम्मीद है व्हाइट हाउस नामांकन वापस ले लेगा,” और हंसते हुए दोहराया, “वो पास नहीं होंगे।” चैट में ही सदस्यों ने चेतावनी दी थी कि ये बातें हमेशा के लिए रहेंगी। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन में एक और “रेसिस्ट” चैट लीक का जिक्र भी है, जो सवालों को और गहरा बनाता है।













