उत्तर 24 परगना रेप: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एमबीबीएस की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की पीड़िता को अभी न्याय नसीब भी नहीं हुआ था कि अब उत्तर 24 परगना से भी एक 15 वर्षीय नाबालिग से रेप का मामला प्रकाश में आया है। कक्षा 9 वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने के मामले में 48 वर्षीय यूट्यूबर अरबिंदु मंडल और उसके बेटे के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि कुछ महीनों पहले अरबिंदु और उसके बेटे ने छात्रा से संपर्क किया। बोले, ‘बेटी, तू हमारे साथ शॉर्ट वीडियोज बनाएगी, फेमस हो जाएगी।’ लड़की खुश होकर उनके साथ अलग-अलग लोकेशन्स पर शूटिंग के लिए चली गई। लेकिन ये सब एक चाल थी। दोनों ने उसे चेंजिंग करते वक्त चुपके से फोटोज और वीडियोज बना लिए। फिर इन्हीं को हथियार बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, ताकि वो चुप रहे। बार-बार यौन शोषण किया, और लड़की डर के मारे कुछ बोल न सकी।
अरबिंदु का बेटा तो हद पार कर गया। उसने लड़की के माथे पर सिंदूर लगाया, शादी का झांसा दिया और फिर रेप किया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने वीडियोज से ब्लैकमेल किया, ताकि वो चुप रहे। बेटे ने सिंदूर लगाकर शादी का वादा किया, फिर रेप किया। लड़की का परिवार अरबिंदु को अच्छे से जानता था और भरोसा करता था। उन्हें जरा भी शक न था कि उनकी बेटी ऐसी भयानक जुल्म झेल रही है। जब पीड़िता इसे शह न सकी तो उसने सब कुछ मां-बाप को बता दिया।
इसे भी पढ़ें: बिहार में भाजपा व जदयू 101-101, चिराग 29 और मांझी-कुशवाहा की पार्टी 6-6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
इस मामले में हरुआ पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। इसके बाद रविवार को POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज हो गई। लड़की का बयान रिकॉर्ड किया गया, और दोनों को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अरबिंदु के फोन, कैमरा और दूसरे डिवाइसेस जब्त कर लिए हैं।
कॉमेडी और फीचर रील्स का लालच
बताया जाता है कि आरोपी यूट्यूबर अरबिंदु मंडल के दो चैनल्स पर करीब 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पिता-पुत्र दोनों ही कॉमेडी और डांस रील्स में वीडियो बनाते थे। अरबिंदु के एक चैनल पर वो स्किट्स करते हैं, तो दूसरे पर हिंदी-बंगाली गानों पर डांस। वहीं लड़की के पिता कोलकाता पुलिस में तैनात हैं। बहरहाल बसीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट ने अरबिंदु को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया, जबकि बेटे को जुवेनाइल होम भेजा गया हैं।

















