मध्य प्रदेश में इंदौर के हीरानगर इलाके में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद सरफरोश नाम के युवक को नाबालिग हिंदू युवती के साथ पकड़ा है। सरफरोश पर आरोप है कि वह पिछले दो वर्षों से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था और दो बार उसका गर्भपात भी करवा चुका है। उसने लड़की को नशे की लत भी लगवा दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके मोबाइल फोन से नाबालिग हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो, फोटो और चैटिंग भी मिली हैं। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी पर महाराष्ट्र में चोरी, लूट, हत्या और रेप के 10 गंभीर मामले पहले से ही दर्ज हैं।
सरफरोश को हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजक स्थिति में पकड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में करणी सेना को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ रह रहा है, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और एक मकान से मोहम्मद सरफरोश को हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजक स्थिति में पकड़ा। उन्होंने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
महाराष्ट्र में सरफरोश पर 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज
पुलिस ने बताया कि करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत को सूचना मिली थी कि हीरानगर इलाके में महाराष्ट्र के चंद्रपुर का रहने वाला मोहम्मद सरफरोश एक हिंदू युवती के साथ रह रहा है। इसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उससे पूछताछ की। सरफरोश ने बताया कि वह 20 दिन पहले युवती को लेकर इंदौर आया था। युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वह गुजरात में मजदूरी कर रही थी। जांच में सरफरोश के मोबाइल से हिंदू लड़कियों के साथ दरिंदगी से जुड़ी अश्लील वीडियो, फोटो और चैटिंग का पूरा रिकॉर्ड मिला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सरफरोश ने बताया कि गुजरात में मजदूरी कर रही हिंदू लड़की को पहले उसने अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर उसे इंदौर लेकर आ गया। महाराष्ट्र में सरफरोश पर चोरी, लूट, हत्या और रेप के 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी महाराष्ट्र में फरार था। हीरानगर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को घटना की सूचना दे दी है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द ले जाया जा सके। साथ ही पीड़ित नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।
















