लखनऊ। अयोध्या में एक बार फिर जबरदस्त विस्फोट हुआ। इसमें पूरा मकान ध्वस्त हो गया। घर का मलबा करीब 500 मीटर की दूरी में फैल गया। मलबे में दबकर पिता, दो बेटे, एक बेटी और साली की मौत हो गई। प्रशासन ने इस विस्फोट के पीछे एलपीजी सिलेंडर के फटने की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में आज शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस घटना में घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस विस्फोट की आवाज लोगो ने करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के घरों को खाली करा दिया है। सभी से घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा गया है।
जेसीबी से मलबा हटाकर जगह को साफ कराया जा रहा है। मौके पर फटा कुकर और सिलेंडर मिला है। पुलिस का कहना है कि यह पटाखे का विस्फोट नहीं है। एलपीजी सिलेंडर फटने की घटना लग रही है।

















