आज के डिजिटल जमाने में ChatGPT जैसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल बहुत लोकप्रिय हो गया है। लोग इससे पढ़ाई, नौकरी, लेखन, रिसर्च और मनोरंजन तक के लिए सवाल पूछते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ChatGPT से कुछ ऐसे सवाल भी होते हैं जो आपको परेशानी में डाल सकते हैं? जी हां, अगर आप कुछ संवेदनशील या कानून से जुड़े विषयों पर सवाल पूछते हैं, तो इसका गलत इस्तेमाल आपके लिए मुसीबत बन सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ सवाल जिनसे बचना जरूरी है।
सबसे पहले, अवैध या गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े सवाल बिल्कुल नहीं पूछने चाहिए। जैसे- हैकिंग कैसे करें, नकली दस्तावेज कैसे बनाएं, या किसी का सोशल मीडिया अकाउंट कैसे हैक करें। ऐसे सवाल न सिर्फ कानूनन गलत हैं, बल्कि ChatGPT की नीतियों के खिलाफ भी हैं। व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े सवाल भी खतरनाक हो सकते हैं। जैसे किसी व्यक्ति की निजी जानकारी, मोबाइल नंबर, पता या बैंक डिटेल्स पूछना। यह निजता का उल्लंघन है और इससे कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। धर्म, राजनीति या हिंसा भड़काने वाले सवालों से भी दूर रहना चाहिए। अगर आप किसी समुदाय, धर्म या नेता के खिलाफ भड़काऊ बातें पूछते हैं या फैलाते हैं, तो यह साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। अश्लील या अनुचित सामग्री से जुड़ी बातें भी नहीं पूछनी चाहिए। यह न सिर्फ अनैतिक है बल्कि कई देशों में इस पर सख्त कानून हैं।
यह भी पढ़ें- ChatGPT के साथ भूलकर भी शेयर न करें ये बातें
गलत स्वास्थ्य या वित्तीय सलाह मांगना भी खतरनाक हो सकता है। ChatGPT डॉक्टर या वित्तीय सलाहकार नहीं है, इसलिए इन मामलों में गलत जानकारी से नुकसान हो सकता है। इसलिए ChatGPT का इस्तेमाल समझदारी से करें। यह एक मददगार टूल है, लेकिन इसका सही उपयोग आपकी जिम्मेदारी है। सोच-समझकर सवाल पूछें और इसका इस्तेमाल सीखने व जानकारी बढ़ाने के लिए करें, न कि कानून तोड़ने के लिए।
















