महाराष्ट्र के मुंबई से सटे विरार के विवा कॉलेज में नवरात्रि गरबा महोत्सव पर कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने की व्हाट्सऐप चैट सामने आई है। लीक चैट में ‘एक भी हिंदू लड़की मत छोड़ो’ जैसी बातें सामने आने के बाद मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है। लीक चैट में शाहिद और फैज नाम के युवक आपस में बात कर रहे हैं कि गरबा में घुसकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीट हुई चैट्स में ‘एक भी हिंदू लड़की मत छोड़ो’ जैसी बातें लिखी गई हैं। शाहिद और फैज नाम के युवक गरबा में घुसकर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाने की बात कर रहे हैं। साथ ही वे लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने की प्लानिंग भी रच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने गरबा-डांडिया कार्यक्रम के दौरान हिंदू लड़कियों का वीडियो बनाया और डिस्कॉर्ड ऐप पर डालकर अश्लील कमेंट भी किए।
यह घटना शुक्रवार (26 सितंबर) की शाम को नवरात्रि उत्सव के दौरान सामने आई। कॉलेज में जब डांडिया का कार्यक्रम चल रहा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचा और बताया कि एक छात्र ने लड़कियों का वीडियो डालकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। इसके बाद कॉलेज ने जब अन्य छात्रों से पूछताछ की, तो पता चला कि वीडियो कॉलेज के ही एक छात्र ने अपने मोबाइल और व्हाट्सऐप नंबर से डिस्कॉर्ड पर डाला है। शाहिद के फोन की जांच करने पर उसमें लड़कियों के कई वीडियो मिले, साथ ही अश्लील चैट और बातचीत भी मिली, जिसमें हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर और फिर उन्हें बर्बाद करने की योजना बताई गई थी।
हिंदू लड़कियों के खिलाफ आपत्तिजनक चैट्स सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। हिंदू संगठन ने पुलिस से मामले की शिकायत की और सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठन का कहना है कि कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व में इस तरह की सोच घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश है। वहीं, इस घटना की शिकायत मिलते ही विरार पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने इस हरकत से समाज और लड़कियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस चैट्स की प्रमाणिकता, चैट के स्रोत और उन सोशल मीडिया अकाउंट्स का पता लगाने में जुटी है कि इन्हें और कौन-कौन चला रहा था और वीडियो कैसे शेयर किए गए।
गरबा कार्यक्रम में मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से की छेड़खानी
यह पहला मामला नहीं है जब नवरात्रि पर मुस्लिमों ने हिंदू लड़कियों को निशाना बनाना की बात कही हो। बीते दिनों राजस्थान में बांसवाड़ा के अंबा माता मंदिर के पास गरबा पंडाल से फर्जी नाम और पहचान पत्र का इस्तेमाल कर मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की का पीछा करने का मामला सामने आया है। पंडाल में मौजूद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उस पर शक हुआ और पूछताछ में उसने खुद को आरव त्रिवेदी बताकर पहचान पत्र दिखाया। पहचान पत्र की जांच में पाया गया कि वह फर्जी था। असली पहचान पत्र में आरोपी की उम्र 16 साल थी और वह मुस्लिम समुदाय से था, जो पहचान छिपाकर गरबा पंडाल में घुस गया था। यहां मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से छेड़खानी की। पकड़े जाने पर उसने अपनी असली पहचान उजागर की।
मुंबई के मीरा रोड में गरबा के दौरान बवाल
हिंदू त्यौहारों पर मुस्लिमों द्वारा बवाल करना कोई नई बात नहीं है। हर साल इस तरह के कई सामने आते रहे हैं। इसी तरह मुंबई के मीरा रोड में गरबा कार्यक्रम के दौरान मंगलवार (30 सितंबर) की रात को बड़ा बवाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा रोड पूर्व की जेपी नॉर्थ गार्डनर सिटी सोसायटी में गरबा कार्यक्रम के दौरान अंडा फेंके जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है मंगलवार रात करीब 10:50 बजे बिल्डिंग की 16वीं मंजिल से किसी शख्स द्वारा कुछ फेंका गया। थोड़ी देर बाद दो महिला पुलिसकर्मियों के पास अंडा टूटा पाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस हरकत के पीछे मोहसिन खान का हाथ है, जिससे सोसायटी में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में कई हिंदू संगठन पुलिस थाने पहुंचे। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मोहसिन कई बार कार्यक्रम रुकवाने की कोशिश कर चुका है।













