वाराणसी जिले में ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद ने अपने जेठ रियाजउद्दीन पर मारपीट का आरोप लगाया है। कैंट थाने में इस मामले को लेकर आरोपी रियाजुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, और पुलिस जांच में जुट गई है। इसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट की सचाई भी सामने आ गई है।
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला
रविवार को कचहरी स्थित मोहम्मद शाहिद के पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई थी। कचहरी से संदहा तक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए सड़क को फोर-लेन बनाने का कार्य चल रहा है। सरकार द्वारा मुआवजा देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
परिवार में हिस्सेदारी और मुआवजा
मोहम्मद शाहिद के परिवार में मकान के नौ हिस्सेदार हैं। इनमें से पांच हिस्सेदारों ने मुआवजा लेकर अपने हिस्से का मकान खाली कर दिया है। इन्हीं पांच हिस्सों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। परवीन शाहिद ने बताया कि उन्होंने मुआवजा ले लिया है और उन्हें ध्वस्तीकरण पर कोई आपत्ति नहीं है। वह वर्तमान में खजुरी स्थित आवास में रहती हैं।
परवीन शाहिद और रियाजुद्दीन विवाद
मंगलवार को वह कचहरी स्थित मकान में कुछ सामान लेने गई थीं, जहां जेठ रियाजुद्दीन ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोका और उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अखिलेश यादव की भ्रामक पोस्ट
उल्लेखनीय है कि वाराणसी में हुई बुलडोजर की इस कार्रवाई के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया था कि ‘जुल्म करने वाले न भूलें नाइंसाफ़ी की भी एक उम्र होती है।’ दरअसल में अखिलेश यादव ने इस पोस्ट के माध्यम से एक भ्रम पैदा किया।
परवीन शाहिद का प्रशासन पर बयान
मोहम्मद शाहिद की पत्नी ने साफ कहा कि उनको मुआवजा मिल चुका है। शाहिद परवीन का उनके जेठ से विवाद है। प्रशासन की बुलडोजर की कार्रवाई से उनको कोई आपत्ति नहीं है। उनको मुआवजा मिल चुका है। शहीद परवीन का प्रशासन से कोई विवाद नहीं है।











