11 सितम्बर, 1950 को महाराष्ट्र के चन्द्रपुर में जन्मे श्री मोहन भागवत जी ने अकोला स्थित पंजाब राव कृषि विद्यापीठ से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक उपाधि प्राप्त की। पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातकोत्तर अध्ययन अधूरा छोड़ वे आपातकाल में संघ के प्रचारक बने। 1977 में अकोला में प्रचारक, 1981 में नागपुर विदर्भ, प्रान्त प्रचारक, 1989 में अ.भा. सह शारीरिक प्रमुख, फिर 1991 में शारीरिक शिक्षण प्रमुख तथा एक वर्ष तक प्रचारक प्रमुख रहे। सन् 2000 में वे सरकार्यवाह के पद पर निर्वाचित हुए और सन् 2009 से रा.स्व.संघ के छठे सरसंघचालक हैं।
















