ऐसा लगता है कि पाकिस्तान को अपनी बेइज्जती करवाने में बड़े ही आनंद की अनुभूति होती है। ऐसा इसलिए कि एशिया कप-2025 के फाइनल में हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चीफ और एसीसी का अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारतीय टीम के मेडल और ट्रॉफी लेकर गायब हो गया। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले को आईसीसी के समक्ष उठाने का भी ऐलान किया है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि दुबई में खेले गए एशिया कप-2025 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल में पटक दिया। मैच 28 सितंबर को खेला गया, और इंडिया ने आसानी से टाइटल रिटेन कर लिया। सूर्या ने कमाल की बल्लेबाजी की, तो गेंदबाजों ने पाक को रन नहीं बनाने दिए। लेकिन असली ड्रामा तो प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शुरू हुआ। इंडिया ने जीत तो हासिल की, लेकिन ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। वजह साफ थी की उसे देने वाले एसीसी प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी थे, जो कि पीसीबी का चीफ होने के साथ ही पाकिस्तान का एक लीडर भी है। बीसीसीआई ने साफ कहा कि पाकिस्तान जैसे ‘होस्टाइल कंट्री’ के लीडर से अवॉर्ड नहीं लेंगे।
इसे भी पढ़ें: एशिया कप : भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इंकार, भारत माता की जय के लगे नारे
सेरेमनी में दो घंटे चला विवाद
फाइनल खत्म होने के बाद स्टेडियम में दो घंटे का ड्रामा चला। इंडियन प्लेयर्स ने ट्रॉफी और मेडल्स लेने से मना कर दिया। लेकिन, इसके साथ ही बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि वो नकबी के अलावा दुबई बोर्ड के अधिकारियों से मेडल लेने को तैयार हैं। इससे बेइज्जत नकवी कार्यक्रम स्थल छोड़कर होटला चला गया। नकवी अपने साथ ट्रॉफी व इंडिया के इंडिविजुअल मेडल्स भी लेकर चले गए।
बीसीसीआई का गुस्सा
देवजित सैकिया ने मीडिया से खुलकर कहा, “हमने फैसला किया था कि एसीसी प्रेसिडेंट से ट्रॉफी नहीं लेंगे, जो पाकिस्तान का बड़ा लीडर है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो ट्रॉफी और मेडल्स लेकर चले जाएं। ये बहुत दुखद और अनुचित है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ट्रॉफी और मेडल्स इंडिया को लौटा दिए जाएं।” उन्होंने इसे बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ते हुए कहा, “पहले बॉर्डर पर हमारी आर्म्ड फोर्सेस ने कमाल किया, अब दुबई में ‘ऑपरेशन किला’। ये होस्टाइल कंट्रीज को फिटिंग रिप्लाई है।” सैकिया ने ये भी क्लियर किया कि बीसीसीआई गवर्नमेंट पॉलिसी फॉलो करता है – बाइलेटरल सीरीज में पाक से नहीं खेलेंगे, लेकिन मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हां।
इसे भी पढ़ें: India vs Pakistan: बूम बूम बुमराह… रऊफ का ‘जहाज’ गिराया, एशिया कप में पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात
आईसीसी में शिकायत करेगा बीसीसीआई
बीसीसीआई अब नवंबर में आईसीसी मीटिंग में इस मुद्दे को उठाने वाला है। सैकिया ने कहा कि वो ‘वरी सीरियस’ प्रोटेस्ट लॉन्च करेंगे। अभी तक पाकिस्तान या नकवी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।

















