कानपुर से शुरू हुए “आई लव यू मोहम्मद” जुलूस को लेकर राजनीतिक और धार्मिक बवाल तेज़ हो गया है। आज हरिद्वार पहुंची हिंदू नेता साध्वी प्राची ने इस विधर्मी जुलूस के खिलाफ बयान जारी किया। साध्वी प्राची ने कहा कि इस तरह के जुलूसों के जरिए हिंदुओं को ताकत दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो वे सावन माह से पहले कांवड़ यात्रा निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्राची ने प्यार के मायने पर भी निशाना साधा। साध्वी बोली जिनके लिए भाई भाई जान, चाचा, चाचा जान, अब्बू अब्बू जान ही सब कुछ है, उन्हें असली मोहब्बत का अर्थ कभी समझ नहीं आएगा। साध्वी प्राची के बयान से जुलूस को लेकर नया विवाद गहराया। कानपुर में शुरू हुआ यह मामला अब उत्तराखंड की सनातन और संत समाज दोनों में गरमाहट बढ़ा रहा है। विरोधियों का कहना है कि इस तरह के बयानों से माहौल और बिगड़ सकता है।

















