नवरात्रि के दौरान ऋषिकेश में थूक जिहाद का मामला सामने आया है। मामला प्रकाश में आते ही हिंदू संगठन भड़क गए हैं। देहरादून रोड स्थित एक जूस कॉर्नर के बाहर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा संचालित जूस सेंटर को बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस बुलाई गई और जूस सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर मौजूद हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक विशेष समुदाय के लोग उत्तराखंड में जिहाद छेड़ रहे हैं।
जिसमें पहले लव जिहाद, फिर भूमि जिहाद, उसके बाद थूक और स्वास्थ्य जिहाद को अंजाम दिया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे किसी विशेष समुदाय के लोगों को रोजगार के लिए दुकानें न दें। हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने बताया कि सुबह जब एक महिला जूस पीने के लिए दुकान पर पहुंची तो उसे थूक मिला जूस पिला दिया गया। शिकायत मिलने पर हिंदू संगठन एकत्रित हो गए और जूस कॉर्नर बंद करा दिया। राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि शहर में जो भी जिहाद करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ हिंदू संगठन सड़कों पर उतरेंगे और खुद कार्रवाई करेंगे।

















