कॉर्बेट सिटी रामनगर: लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ आज सिद्धेश्वर मंदिर में आयोजित बैठक में सभी हिंदू संगठनों ने सर्वसम्मति से 26 सितंबर 2025 को मातृ शक्ति के नेतृत्व में एक विशाल जन आक्रोश रैली आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी से लव जिहाद की घटना में शामिल लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की मांग की गई।
घटना में शामिल गिरोह का पर्दाफाश कर उसे गिरफ्तार करने के लिए सभी संगठनों के पदाधिकारी जल्द ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों से लव जिहाद एवं धर्म परिवर्तन रोकने के लिए संवाद स्थापित किया जाएगा। राजेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सूरज चौधरी (करणी सेना), हृदयेश शर्मा (विहिप), राजीव शर्मा, पंकज धस्माना (भारतीय बजरंग दल), जय प्रकाश जोशी, भावना भट्ट, सुनील भूपेन्द्र मेहरा, भाजपा से गणेश रावत, मदन जोशी, दिनेश मेहरा, जगमोहन बिष्ट, शुभम उत्तम, तरूण बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, राहुल रावत आदि लोग मौजूद रहे।
















