उत्तराखंड के काशीपुर में बिना प्रशासन की अनुमति लिए सैकड़ों मुस्लिम युवक आई लव मोहम्मद के बैनर लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से निकले और सड़कों पर हंगामा करने लगे। सोशल मीडिया के जरिए एकत्र हुए इन मुस्लिम युवकों ने सड़कों पर जमकर धार्मिक उन्मादी नारे लगाए। जैसे ही पुलिस प्रशासन को खबर लगी तो वह मौके पर पहुंची जहां उन्हें उपद्रवियों के पथराव का सामना करना पड़ा।
पुलिसकर्मियों की गाड़ी तोड़ी, पथराव
पुलिस के अनुसार मोहल्ला अल्लीखां में बीती देर शाम जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ गया। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम समाज के कुछ युवक जब जुलूस निकाल रहे थे, तभी कुछ उपद्रवी तत्वों ने अराजकता फैलानी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए।
सूचना मिलते ही एसओजी समेत और भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने का प्रयास किया। इस बीच भीड़ के उग्र होने से पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और इसमें कई सिपाही घायल हुए है । हालात बिगड़ते देख आसपास के थाने के साथ साथ रिजर्व पुलिस बल भी बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में मुस्लिम वन गुज्जरों ने मार डाला टाइगर, प्रशासन ने की कार्रवाई
एक्टिविस्ट नदीम अख्तर ने निकलवाया था जुलूस
एस पी , काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि रात आठ बजे सोशल एक्टिविस्ट नदीम अख्तर नामक व्यक्ति ने कुछ लोगों को इकट्ठा कर जूलूस निकाला जिसमें शामिल लोगों ने युवाओं को भड़काने का प्रयास किया जिससे वहाँ अराजकता का माहौल बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है जिनके घर दबिश दी जा रही है। एस पी श्री सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह ऐसे अराजक तत्वों के बहकावे में न आयें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग दें। बिना अनुमति के निकाले गए जुलूस के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।
कुमायूं आई जी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर की घटना को लेकर हम पूरी तरह से गंभीर है ,जांच पड़ताल जारी है।उपद्रवियों के खिलाफ सख्त धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

















