हरिगढ़ । कवि और एडवोकेट वेदप्रकाश मणि को जिंदा जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह विवाद हरिगढ़ (Aligarh) रेलवे रोड स्थित दबपुर रोड अप्सरा टाकीज के पास एक कथित मज़ार विवाद को लेकर है। रिपोर्ट के मुताबिक AIMIM नेता न केवल उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं, बल्कि शहर का माहौल खराब करने की भी चेतावनी दे रहे हैं।
संपत्ति विवाद और पुराना मुकदमा
वेदप्रकाश मणि ने बताया कि जिस संपत्ति को लेकर विवाद है, वह उनके परिवार की है। वर्ष 2004 में मुकदमा जीतने के बाद उस संपत्ति का नियंत्रण उनके परिवार के पास है। आरोप है कि अब उस कथित मज़ार को लेकर AIMIM के कुछ नेता दावा ठोक रहे हैं।
धमकी और 10 लाख रुपये की मांग
कवि और एडवोकेट के अनुसार AIMIM नेताओं ने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की है और जिंदा जलाने की धमकी भी दी है। बता दें कि अलीगढ़ मज़ार विवाद को लेकर AIMIM नेता शहर का मौःल खराब करने में लगे हुए है।
थाने में दर्ज कराई शिकायत
अलीगढ़ पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश मणि ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












