नई दिल्ली (हि.स.) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों के बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने स्पष्ट किया कि नेता विपक्ष द्वारा मांगी गई सभी जानकारी पहले ही मुहैया कराई जा चुकी है।
जानकारी मुहैया कराने की प्रक्रिया
CEO कार्यालय ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर कलबुर्गी पुलिस अधीक्षक को 6 सितंबर 2023 को जांच से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की गई थी। इसमें आपत्तिकर्ता का विवरण, फॉर्म संदर्भ संख्या, नाम, EPIC नंबर, मोबाइल नंबर, सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन माध्यम, आईपी पता, स्थान, फॉर्म जमा करने की तिथि और समय, तथा उपयोगकर्ता निर्माण तिथि शामिल थे।
समीक्षा बैठक और अतिरिक्त जानकारी
आवश्यक जानकारी प्रदान करने के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें CEO कर्नाटक, जांच अधिकारी और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए। CEO कर्नाटक ने जांच से संबंधित अतिरिक्त जानकारी और दस्तावेज भी उपलब्ध कराए।
फार्म 7 आवेदन और जांच विवरण
दिसंबर 2022 में फार्म 7 के ऑनलाइन माध्यम से 6,018 आवेदन सम्मिट किए गए थे। इनकी जांच में केवल 24 आवेदन सही पाए गए जबकि 5,994 आवेदन गलत साबित हुए। इसके बाद मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ERO) ने आलंद पुलिस थाने में 21 फरवरी 2023 को FIR दर्ज कराई।

















