देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का सेवा कार्य शिव भक्तों द्वारा पूरा होने के बाद आज पुनः पूजा अर्चना शुरू हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंदिर परिसर पहुंच कर संत समाज के साथ पावन शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
सीएम धामी ने कहा कि हमने जलाभिषेक करके भगवान शिव से हिमालय शिवालिक में आ रही आपदाओं से राहत देने की प्रार्थना की गई उन्होंने कहा कि टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे ।

















