टोक्यो (हि.स.) । भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पुरुष भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज ने पहले प्रयास में ही 84.85 मीटर फेंककर फाइनल का टिकट कटाया।
प्रतिद्वंदियों की चुनौती और क्वालीफिकेशन परिणाम
नीरज के प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर ने 87.21 मीटर की थ्रो के साथ फाइनल में जगह बनाई। पोलैंड के डेविड वेगनर ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 85.67 मीटर के प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गोल्ड के दावेदार याकुब वाडलेजक 84.11 मीटर के सीज़न बेस्ट के बावजूद चौथे स्थान पर रहे।
भारत के सचिन यादव का प्रदर्शन
नीरज के साथ भारत के सचिन यादव ने भी क्वालीफाई करने की कड़ी कोशिश की। पहले प्रयास में 80.16 मीटर फेंकने के बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.67 मीटर और तीसरे प्रयास में 82.63 मीटर फेंककर ग्रुप-ए में छठे स्थान पर रहे।
नीरज की पिछले रिकॉर्ड और इस सीज़न की उपलब्धियां
नीरज चोपड़ा 2023 में बुडापेस्ट में 88.17 मीटर की थ्रो के साथ विश्व चैंपियन बने थे। वर्तमान में विश्व नंबर-2 पर काबिज नीरज इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा पदक जीतने की राह पर हैं। इस साल अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका के पॉट्च इनविटेशनल, मई में दोहा डायमंड लीग (90.23 मीटर) और जून में पेरिस डायमंड लीग व ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

















