नई दिल्ली (हि.स.) । चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि अब से EVM बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के रंगीन फोटोग्राफ और बड़े अक्षरों में सीरियल नंबर छापे जाएंगे। इस नई व्यवस्था की शुरुआत बिहार से होगी।
नए दिशा-निर्देश और मतदाता सुविधा
चुनाव आयोग ने जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा है कि इन बदलावों से मतदाताओं को मतदान के समय अधिक सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी।
उम्मीदवारों की तस्वीरें और बड़े अंक
नए नियमों के अनुसार उम्मीदवारों की तस्वीरें रंगीन होंगी और उनके अंक बड़े, बोल्ड अक्षरों में छपेंगे। सभी उम्मीदवारों और नोटा के नाम समान फ़ॉन्ट और बड़े आकार में लिखे जाएंगे।
बैलेट पेपर का विशेष निर्माण
बैलेट पेपर 70 जीएसएम कागज़ पर छपेंगे। विधानसभा चुनावों के लिए विशेष आरजीबी मानकों वाले गुलाबी रंग के कागज़ का उपयोग किया जाएगा।

















