हरिद्वार: रुड़की कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मोहम्मद माजिद पुत्र मोहम्मद साबिर नाम के एक युवक का गाली गलौज करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में मोहम्मद माजिद ने अपने शरीर पर कई चाकू लगा रखे हैं। इसके साथ ही कई देशी तमंचे भी मोहम्मद मजीद के पास दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, इसके साथ ही जिंदा कारतूस का पट्टा भी मोहम्मद माजिद पहने हुए दिखाई दे रहा है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मोहम्मद मजीद को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने शरीर पर कई तमंचे और चाकू लगाकर जिंदा कारतूस का पट्टा पहने हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो मैं जलालपुर गांव निवासी मोहम्मद माजिद किसी को गंदी-गंदी गालियां दे रहा है और बार-बार उसे देसी तमंचे दिखा रहा है।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड : देहरादून में 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, होगी डिपोर्ट
श्री डोभाल ने बताया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नंदा कॉलोनी के पास से मोहम्मद मजीद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। पुलिस के द्वारा मोहम्मद माजिद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

















