दिल्ली हाई कोर्ट में आज हड़कंप मच गया। 12 सितंबर 2025 को शुक्रवार दोपहर को एक ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिसके बाद जज, वकील, मुकदमेबाज और स्टाफ सबको बाहर निकाल लिया गया। ये सब सावधानी के तौर पर किया गया ताकि कोई खतरा न हो। कोर्ट का पूरा इलाका खाली हो गया और सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया।
धमकी कैसे आई
ईमेल एक अजीब नाम “कनिमोजी दैवदिया” से आया था। इसमें दावा किया गया कि कोर्ट में तीन बम प्लांट कर दिए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक सबको खाली कर दो वरना धमाका हो जाएगा। लोकेशन तो नहीं बताई गई, लेकिन ईमेल में काफी बकवास वाली बातें थीं। राजनीति का मसाला डालकर लिखा था, जैसे सिक्युलर पार्टियां फैमिली डायनेस्टी और भ्रष्टाचार पर टिकी हैं ताकि बीजेपी-आरएसएस से लड़ सकें। राहुल गांधी और उदयनिधि स्टालिन जैसे वारिसों को हटाने की बात कही, ताकि नए सिक्युलर लीडर बनें। उदयनिधि स्टालिन पर इस हफ्ते एसिड अटैक की धमकी भी दी। बोला गया कि 2017 से पुलिस में घुसपैठ हो चुकी है और “होली फ्राइडे” पर जज चैंबर में दोपहर की नमाज के बाद ब्लास्ट होगा।
कोयंबटूर में पाकिस्तान के आईएसआई सेल्स का जिक्र किया, डॉ. शाह फेसल का नाम लिया और 1998 के पटना ब्लास्ट्स को दोहराने की बात कही। ईमेल में आईईडी लोकेशन और डिफ्यूज कोड के लिए एक फोन नंबर भी दिया था। सब कुछ उलझा हुआ लग रहा था, जैसे कोई पागल आदमी ने लिखा हो।
इसे भी पढ़ें: ITR Filing: ITR फाइल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना मिल सकता है नोटिस
क्या कार्रवाई हुई
धमकी मिलते ही कोर्ट को पूरी तरह खाली करा दिया गया। जज साहब, वकील भाई, केस लड़ने वाले लोग और कर्मचारी सब बाहर आ गए। इलाके को घेर लिया गया ताकि कोई अंदर न घुस सके। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड को तुरंत बुलाया गया, जो अब सर्च कर रहा है। दिल्ली पुलिस ईमेल की जांच में जुट गई है, देख रही है कि ये कहां से आया।
ये कोई पहला केस नहीं है। हाल के महीनों में दिल्ली-एनसीआर में स्कूल, कॉलेज जैसी जगहों पर ऐसे होक्स धमकी के ईमेल आते रहे हैं। इसलिए अलर्ट लेवल हाई रहता है और ऐसी खबरों पर फौरन एक्शन लिया जाता है।

















