भारत सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY)। यह योजना उन लोगों के लिए खास तौर पर बनाई गई है जो असंगठित क्षेत्र (unorganized sector) में काम करते हैं और जिनके पास वृद्धावस्था में कोई निश्चित पेंशन की सुविधा नहीं होती। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानें कि यह योजना क्या है, इसके लाभ किसे मिलते हैं और इसमें आवेदन कैसे किया जा सकता है।
अटल पेंशन योजना क्या है- अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 9 मई 2015 को की थी। इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1000 से ₹5000 तक मासिक पेंशन मिलती है, जो उसने चुने गए योगदान के अनुसार तय होती है। इस योजना का संचालन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा किया जाता है। इसमें नियमित मासिक, तिमाही या छमाही जमा करना होता है, जो उम्र और पेंशन राशि पर निर्भर करता है।
इस योजना का लाभ किन्हें मिलता है- कोई भी भारतीय नागरिक जो 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच है, इस योजना का लाभ उठा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास एक सक्रिय बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस खाता होना चाहिए, जिसे आधार से लिंक किया गया हो। योजना का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को पेंशन सुविधा देना है जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं जैसे – मजदूर, किसान, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार आदि। ध्यान देने योग्य बात यह है कि 1 अक्टूबर 2022 से केंद्र सरकार ने यह नियम लागू किया है कि जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं, वे अब इस योजना में नए आवेदनकर्ता के रूप में शामिल नहीं हो सकते। अटल पेंशन योजना का लाभ यह है कि 60 वर्ष की आयु के बाद जीवन भर हर महीने पेंशन मिलती रहती है। यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पेंशन की राशि उसके जीवनसाथी को मिलती है। यदि दोनों की मृत्यु हो जाए, तो नॉमिनी को राशि दी जाती है। यह योजना सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए पेंशन की राशि की पूरी गारंटी होती है। योजना में निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80CCD(1) के तहत टैक्स छूट मिलती है (केवल उन्हीं के लिए जो पहले से टैक्सपेयर्स नहीं हैं)। बहुत ही कम मासिक योगदान से 60 वर्ष के बाद नियमित आय सुनिश्चित की जा सकती है।
यह भी पढ़ें-
Mahila Rojgar Yojana: इस राज्य में महिलाओं को मिल रहे हैं ₹10,000, जानिए कैसे करें आवेदन
कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन- नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं, जहां आपका सेविंग खाता हो। अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म लें (यह फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है)। फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर, जन्मतिथि, नॉमिनी की जानकारी आदि भरें। जैसे आधार कार्ड की प्रति, पासबुक की कॉपी, आदि। आपकी मासिक पेंशन राशि आपके खाते से स्वतः कट जाएगी। फॉर्म जमा करें और रसीद प्राप्त करें। ऑनलाइन प्रक्रिया- अपनी बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग में लॉगिन करें। अटल पेंशन योजना का विकल्प चुनें। सभी विवरण भरें और योजना को सक्रिय करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पेंशन पॉलिसी का विवरण मिल जाएगा।













