हरिद्वार: गंगा नगरी में आज सुबह साढ़े छह बजे के करीब काली मंदिर के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे यातायात ठप हो गया। यह घटना भीमगोड़ा क्षेत्र में हुई, जहां मनसा देवी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया।
यातायात हुआ ठप
रेलवे प्रशासन के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर यातायात ठप है और देहरादून ऋषिकेश जाने वाली कई ट्रेनें हरिद्वार से आगे नहीं जा सकी है और न ही देहरादून से ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान की ओर चल पाई है। रेलवे प्रशासन ने बताया ही कि मलबा हटाने के काम में रेलवे अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। मलबे में गिरने से कई ट्रेनें हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रोकी गई हैं या अन्य मार्गों पर डायवर्ट की गई हैं।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: चन्द्र ग्रहण के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, चारों धाम भी खुले
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा दस्ते के साथ रेलवे अधिकारी भी सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दे रहे हैं और ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।











